12 दिन के बच्चे को छोड़कर शूटिंग पर लौटीं भारती सिंह

मनोरंजन जगत की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) की प्रेग्नेंसी ने कई मिथ एवं स्टीरियोटाइप तोड़े हैं। अब बच्चा होने के पश्चात् भी भारती सिंह महिलाओं को प्रेरित करना नहीं छोड़ रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डिलीवरी के 12 दिन पश्चात् ही भारती सिंह काम पर लौट आई हैं। भारती को शुक्रवार के दिन रियलिटी शो हुनरबाज के सेट के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया।

वही पैपराजी से चर्चा करते हुए भारती सिंह (Bharti Singh) ने कहा कि वे बहुत रोई हैं। घर पर छोटे बच्चे को अकेला छोड़ने के कारण भारती दुखी हैं। लेकिन भारती ने ये भी कहा कि काम से समझौता नहीं किया जा सकता। भारती सिंह ने कहा- आज मैं बहुत रोईं। 12 दिन का है बेबी और… मगर काम काम है। मानना पड़ेगा काम को लेकर भारती सिंह के जज्बे को सलाम है। भारती ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में काम किया है। हॉस्पिटल में एडमिट होने से 1 दिन पहले तक वे काम कर रही थीं।

वही इस के चलते भारती ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर भी प्रतिक्रिया दी। भारती ने कहा- दोनों को बहुत बहुत बधाई। हमें बुलाया था मगर हम जा नहीं पाएं क्योंकि बच्चा छोटा था ना इसलिए। ध्यान हो, 14 अप्रैल के बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल रणबीर कपूर तथा आलिया भट्ट की शादी हुई है। ये शादी केवल 50 मेहमानों की उपस्थिति में हुई। सोशल मीडिया पर बस रणबीर एवं आलिया की ही शादी की चर्चा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *