ग्रैमी अवॉर्ड विनर भारतीय म्यूजिक कंपोजर रिकी केज प्रधानमंत्री मोदी की एंटी-एजिंग का सीक्रेट जानना चाहते हैं। हाल ही में रिकी केज ने अपना दूसरा ग्रैमी अवॉर्ड जीता था जिसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी प्रशंसा भी की थी। रिकी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ग्रैमी ट्रॉफी के साथ अपनी तथा प्रधानमंत्री मोदी की दो फोटोज शेयर कीं। जहां पहली इमेज 2015 की थी, जब रिकी ने अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीता था, तो वहीं दूसरी फोटो उनकी हालिया मुलाकात की थी।
वही फोटोज के साथ ट्वीट में, दिग्गज संगीतकार ने तुलना की कि कैसे बीते 7 सालों में वे अपने बालों और दाढ़ी के साथ बहुत ज्यादा उम्र के नजर आ रहे हैं जबकि प्रधानमंत्री वैसे ही बने हुए हैं। उन्होंने लिखा, “7 इयर चैलेंज!! तस्वीर 1: 2015 जब मैंने अपना पहला ग्रैमी जीता था। तस्वीर 2: 2022 जब मैंने दूसरा ग्रैमी जीता था। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिल्कुल वैसे ही नजर आते हैं. किन्तु मेरी आयु बहुत ज्यादा नजर आ रही है: -) हाहाहा। आपका सीक्रेट क्या है सर?? @PMOIndia।”
वही ग्रैमी पुरस्कार विनर संगीतकार रिकी केज ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। केज ने हाल ही में सर्वश्रेष्ठ नयी एल्बम श्रेणी में ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए दूसरा ग्रैमी अवार्ड जीता है। संगीतकार ने लोकप्रिय ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अवार्ड शेयर किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “रिकी केज आपसे मिलकर खुशी हुई। संगीत के प्रति आपका जुनून तथा उत्साह निरंतर मजबूत हो रहा है। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”