16 अप्रैल को जगह जगह विराजेगे हनुमान जी, हनुमान जन्मोत्सव पर होगी बजरंगबली की आराधना

दिन भर चलेंगे पूजा- अर्चना के एवं सार्वजनिक भंडारा प्रसाद के कार्यक्रम

सक्ति-शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में 16 अप्रैल को जगह-जगह हनुमान जी विराजेगे, तो दिनभर हनुमान जी की आराधना के साथ ही पूजा -,अर्चना एवं सार्वजनिक भंडारा, प्रसाद के कार्यक्रम होंगे, शहर सहित क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव मनाने जोरों से तैयारी चल रही है, तथा इस वर्ष हनुमान जन्म उत्सव को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, तथा शक्ति शहर के हरेठी स्थित पंचमुखी दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में जहां सुबह से ही राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी से पधारे पंडितों के सानिध्य में पूजा अर्चना, सिंदूर अभिषेक, मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलन के कार्यक्रम होंगे तो वहीं दोपहर समय भंडारा- प्रसाद भी होगा, मंदिर के व्यवस्थापक जुगमन्दर अग्रवाल ने सभी भक्तजनों से इस अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है

तो वहीं शहर के थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही पंडित देवी प्रसाद वैष्णव एवं पंडित ओम प्रकाश वैष्णव के मार्गदर्शन में पूजा अर्चना तथा भजन संध्या एवं रात्रि 8:00 बजे से सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम होगा

शक्ति शहर के हटरी चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म सेठ कनीराम मांगेराम द्वारा दोपहर समय सार्वजनिक भंडारा- प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, आयोजक परिवार के सदस्य राजकुमार अग्रवाल राजू ने सभी शहरवासियों से भंडारा- प्रसाद कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है

     

शक्ति शहर के स्टेशन रोड में नाका चौक स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड कार्यालय परिसर में स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना तथा भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया गया है, एवं रात्रि 7:30 बजे से सार्वजनिक भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम होगा, शक्ति शहर से लगे शक्ति खरसिया मार्ग में पलगड़ा घाट में भी हनुमान जी के जन्मोत्सव के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है

इसके साथ ही शहर के बुधवारी बाजार में भी किरण ड्रेसेस के सामने हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर भंडारा प्रसाद का कार्यक्रम होगा, वही पूरे क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर काफी हर्ष का वातावरण देखा जा रहा है,हनुमान मंदिरों की जहां साज- सज्जा की जा रही है तो वहीं हनुमान मंदिरों को आकर्षक ढंग से फूलों एवं झालरों की रोशनी से सुसज्जित किया जा रहा है, एवं 16 अप्रैल को शक्ति शहर के नंदेली भाटा में स्थित उप जेल परिसर में भी जहां नवनिर्मित हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम एवं सार्वजनिक भंडारा प्रसाद भी संपन्न होगा तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है,तथा लोगों का कहना है कि यह हनुमान जयंती नहीं अपितु हनुमान जन्मोत्सव है,

 

तथा हनुमान जी साक्षात इस दुनिया में इस संसार में है, जो हम सभी की रक्षा करते हैं, अतः हम सभी मिलकर उनका जन्म उत्सव मना रहे हैं, तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी जब हनुमान जयंती शब्द लिखा जाता है तो लोगों का यह तर्क है कि हम इसे हनुमान जन्मोत्सव के रूप में लिखें एवं प्रदर्शित करें वही हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विभिन्न सरकारी विभागों में भी स्थित मंदिरों में धूमधाम के साथ यह आयोजन किया जाएगा तो वही लोगों के घरों में भी हनुमान जी की आराधना पूजा- अर्चना एवं रोट का प्रसाद लगाया जाएगा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *