किरंदुल. एनएमडीसी किरंदुल परियोजना एवं कर्मचारियों के हित में सदैव ही कार्य करने वाली श्रम संघ मेटलमाइन्स वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के सचिव ए के सिंह द्वारा नगरवासियों, विद्यार्थियों, ग्रामीणों के हितार्थ वार्ड क्र. 03, 04 एवं 08 से वार्ड क्र. 17, 18 के मध्य स्टील ब्रिज का निर्माण शीघ्र करवाने हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र सांसद दीपक बैज एवं दन्तेवाड़ा विधायकदेवती महेंद्र कर्मा को मांग पत्र सौंपा गया। विदित हो कि, वार्ड क्र. 01 से 08 एवं वार्ड क्रमांक 17, 18 के नागरिक, स्कूली छात्र-छात्रायें तथा आस-पास के ग्रामीणजन मुख्य बाजार, गजराज कैम्प से रेलवे की ओर आने-जाने वाले लोग प्रायः खतरे की आशंकाओं सहित पटरी को पार करते हैं। कई बार दुर्घटनायें घटित भी हो चुकी है। तत्संदर्भ में एमएमडब्ल्यू यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा पूर्व में डिवीजनल रेलवे मैनेजर से पत्राचार किया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण भी करवाया गया था, किंतु आगे का कार्य किसी कारणवश रुका हुआ है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कराने बाबत मांग श्रम संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर राकेश लाल, राजेन्द्र यादव, ओम कुमार साहू, त्रिलोक बांधे, एम के मल्लाह, लोही दास, राजकुमार ओयामी, पतिराम बघेल उपस्थित थे।
