सक्ति- जन सेवा समिति शक्ति के ऊर्जावान अध्यक्ष अशोक खेतान का विगत दिनों स्थानीय जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप के समापन समारोह के दौरान भारतीय प्रशासनिक सेवा की ऊर्जावान अधिकारी रैना जमील के हाथों उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मान किया गया म,इस दौरान नगरपालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला खनिज न्यास गिरी के सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल एवं शहर के वरिष्ठ शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश अग्रवाल सहित अन्य अतिथि गण मौजूद रहे, इस दौरान अशोक खेतान को सम्मानित करते हुए अतिथियों ने कहा कि आपके द्वारा हटरी धर्मशाला में जो बेहतर व्यवस्थाएं एवं सेवाएं दी जा रही है, उसके लिए आप को सम्मानित करते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है, तथा इस दौरान पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने कहा कि अशोक खेतान निस्वार्थ सेवा भावना से जन सेवा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं, तथा वे धर्मशाला परिसर में आने वाले लोगों को जहां निरंतर बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाते हैं, तो वहीं समय-समय पर शासन- प्रशासन सहित विभिन्न स्वयंसेवी ,सामाजिक, धार्मिक, संस्थाओं के आयोजनों में भी समिति द्वारा भवन की उपलब्धता करवाकर अपनी स्वयं की व्यक्तिगत सेवाएं देते हुए उपरोक्त कार्यों को संपन्न कराने में भी योगदान देते हैं, वही अशोक खेतान ने भी सम्मानित होने पर आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया