अंबेडकर जयंती पर हुआ बाबा साहब की मूर्ति का अनावरण

जैजैपुर विधानसभा के भाजपा नेता एवं जि. पं. सभापति गगन जयपुरिया के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ

गगन जयपुरिया एवं बालेश्वर साहू ने ग्राम वासियों की मांग पर सतनामी समाज के भवन के लिए करीब 500000/-रुपये की राशि की करी घोषणा

 सक्ती-14 अप्रैल 1891 में जन्मे बाबा साहब की इस साल 131वीं जयंती मनाई गई।  बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम नकटीडीह में बाबा साहब के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ I सर्वप्रथम ग्राम के नागरिकों ने मोटरसाइकिल रैली निकालकर जय भीम का जयकारा लगाते हुए ग्राम का भ्रमण किया I उसके बाद कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के द्वारा मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम संपन्न हुआ I केक काटकर एवं आतिशबाजी कर  बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई गई I  कार्यक्रम  को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया ने कहा आज बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है I और उन पर मजबूती के साथ अमल करने की जरूरत है।

 

आगे उन्होंने कहा कि जो पार्टियां बाबा साहब को भूलेंगी, देश और प्रदेश की जनता उस पार्टी को भूल जाएगी। साथ में बालेश्वर साहू, महेंद्र महिपाल, गंगा जांगड़े, राजेश्वर, लक्ष्मी बंजारे, मनहरण करियारे, रज्जाक खान,आज़म खान, सुद्रीका पटेल अशोक जांगड़े, अमृत कुर्रे, दशरथ टंडन, राजेंद्र आजाद, कलेश्वर खूटे, एवं  ग्राम के महत्वपूर्ण गणमान्य नागरिक उपस्थित थे Iकार्यक्रम में गगन जयपुरिया एवं बालेश्वर साहू ने मिलकर  ग्रामवासियों की मांग पर सतनामी समाज के लिये सामुदायिक भवन हेतू पांच लाख रूपये की घोषणा भी किया I

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *