किरन्दुल-प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पतित पावन युगावतार पूर्ण ब्रह्म श्री श्री हरिचांद ठाकुर जी के 210 के तम् शुभ जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को कल्पतरू हरिचांद सेवा संघ के तत्वाधान में वार्ड क्र. 01, किरन्दुल में स्थित हरि मंदिर में विशेष पूजा अर्चना एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।अध्यक्ष रवि मण्डल सचिव दिनेश गोमस्ता ने बताया कि गुरुवार को सर्वप्रथम प्रातः 09 बजे गंगावरम घट स्थापना की गई।जिसके बाद सायं 07 बजे हरि लीलामृत पाठ एवं रात्रि भर भजन कीर्तन की जाएगी।
