जैजैपुर, नगरीय मे सेवा देने के लिए मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना चलाई जा रही है यह योजना के तरह नगरी क्षेत्र में रहने वाले निशुल्क इलाज करा सकेंगे जो कि इसमें डॉक्टर ,दवाई एवं लेब इस बस में उपलब्ध है। यह बस के ही अंदर डॉक्टर इलाज कर मरीज को राहत प्रदान कर रहे हैं जिसमें दवाई एवं ब्लड प्रेशर, खून की जांच निशुल्क किया जाता है। जो कि नगर पंचायत जैजैपुर में दिन बुधवार को सद्भावना भवन मैं एवं शुक्रवार सास्कृति भवन में इलाज नगरवासी दे सकते हैं। स्लम स्वास्थ्य बस सेवा जो कि मुख्यमंत्री के द्वारा नगरी क्षेत्र में चलाया जा रहा है जहां पर जांजगीर जिले के जयजयपुर, डभरा एवं चंद्रपुर में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का सेवा नगरवासी ले सकते हैं। जबकि यह बस चलित है जिसे नगर पंचायत जैजैपुर में रहना है। लेकिन बस के कर्मचारियों को रहने के लिए स्थान ना मिलने की वजह से यह स.लम स्वास्थ्य योजना का संचालन डभरा विकासखंड से किया जा रहा है। जो कि प्रत्येक सप्ताह में जैजैपुर, डभरा एवं चंद्रपुर में 2 दिन घर पहुंच सेवा मुख्यमंत्री दिला रहे हैं।

इस सेवा में मरीज को किसी भी प्रकार की फीस देने की आवश्यकता नहीं। आज नगर पंचायत जैजैपुर के सद्भावना भवन में 49 मरीज निशुल्क इलाज कराए हैं। इस तरह से देखा जाए तो शासन ने अभी एक बस मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत से ही तीनों विकास खंडों का संचालन किया जा रहा है। जिसका मुख्य संचालन जैजैपुर से होना है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मरीज को घर पहुंच फ्री में सेवा प्रदान किया जा रहा है तथा साथ में निशुल्क दवाई का भी वितरण किया जा रहा है। अभी भी नगर वासियों में जागृति का अभाव के कारण इस सेवा का लाभ नगर के लोग नहीं ले पा रहे हैं। यह विडंबना है कि अभी भी नगर ग्रामीण क्षेत्र जैसा ही बना है यदि लोगों में जागृति आ जाती है तो मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का लाभ मरीज उठा सकेंगे।
लेकिन देखने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य मोबाइल सेवा में जगह की कमी के कारण मरीज को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि एक ही बस के अंदर का दवाई, डॉक्टर ,लेब बहुत ही संकुचित स्थान एवं मरीज के चढ़ने उतरने में दिक्कतों का सामना देखने को भी मिला।