पोंड़ी,ग्राम पंचायत पोंड़ी में गौठान का शुभारंभ हुआ गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भागवत साहु के हाथों हुआ उन्होंने गोबर की खरीदी कर गोठान का उद्घाटन किया, समिति के अध्यक्ष भागवत साहु ने कहा की कांग्रेस सरकार की योजनाओं में जिस तरह पूरे देश में इस गौठान योजना की चर्चा है गोबर खरीदी से लोगों की आय में वृद्धि हुई है और लगातार इस योजना का पूरे देश में तारीफ हो रही है आने वाले दिनों में गौमूत्र खरीदी का भी प्लान तैयार किया जा रहा है जिससे किसानों के आय में निश्चित वृद्धि होगी, भागवत साहु ने कहा की हम सबको कांग्रेस सरकार की इस महत्त्व पूर्ण योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा किसान ले और आर्थिक स्थिति मजबूत करे सभी लगातार सहयोग करे और पशुवों की उचित देखभाल करे, इस योजना के माध्यम से सरकार ने पशुवों को संरक्षित किया है साथ ही साथ लोगों को रोजगार का जरिया मिला है। इस उद्घाटन के मौके पर प्रबंधन समिति अध्यक्ष भागवत साहु के साथ साथ ग्राम पंचायत पोंड़ी के सरपंच शशि नंद कुमार ,सचिव जीवन वारते पंच एवम कांग्रेस जिला महामंत्री अमित अवस्थी कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण चौरसिया, फगनी यादव, चमेली गिर, जोहित यादव एवम महिला स्वय सहायता समूह के अध्यक्ष सहवीन बेगम, गुरुघासीदास समिति के अध्यक्ष दुलारी टंडन एवम ग्राम पंचायत के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।