गुरु घासीदास समिति द्वारा हमर पुरखा सुरता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

किरन्दुल- गुरु घासीदास सेवा समिति एवं मिनिमाता महिला समिति किरन्दुल के तत्त्वधान में “हमर पुरखा के सुरता ” सतनामी समाज के गौरव परम स्व. दादा नकुल देव ढीढी जी की 108 वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन सतनाम भवन परिसर किरन्दुल में किया गया।सर्वप्रथम समाज की महिलाओं के द्वारा गुरु घासीदास बाबा जी की आरती वंदना किया गया एवं दादा नकुल देव ढीढी जी के तैल चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पंण किया गया एवं पुष्प अर्पित किया गया तत्पश्चात सभी सामाजिक महिलाओं, सदस्यों एवं बच्चों का चंदन लगाकर स्वागत किया गया। समाज के सदस्यों द्वारा सर्वश्री दादा नकुल देव ढीढी जी के द्वारा सतनामी समाज के लिए किये गए महान कार्यों, संघर्षों एवं समर्पण को याद करते हुए उनके विचारों को इस समारोह के माध्यम से बताया गया।

 
तत्पश्चात समाज के अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया एवं सभी के लिए प्रीति भोज का आयोजन किया गया था। जिसमें समाज के सभी सदस्यों,महिला सदस्यों एवं प्यारे बच्चों का योगदान बहुत ही सराहनीय रहा।  कार्यक्रम को सफल बनाने में सतनामी समाज के महा संरक्षक राजेश अजगले,उदय बघेल जी,सचिव संतोष महिलांगे, कोषाध्यक्ष विनोद मांडले,संरक्षक शिव बारले, संगठन सचिव सौरभ पात्रे, मीडिया प्रभारी सितोष कुमार डहरिया मिनिमाता महिला समिति अध्यक्ष लीना भारद्वाज,सचिव स्नेहा पात्रे,कोषाध्यक्ष जयश्री महिलांगे एवं समस्त सामाजिक सदस्यों का भरपूर सहयोग एवं योगदान रहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *