घर में बनाए सबसे आसान विधि से बूंदी वाली कढ़ी

गर्मी के मौसम में लोग छाछ पीने के शौकीन हो जाते हैं और इस मौसम में छाछ बहुत फायदेमंद मानी जाती है। हालाँकि आप चाहे तो छाछ से कई तरह के पकवान बना सकते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप छाछ से बना सकते हैं बूंदी वाली कढ़ी।

बूंदी वाली कढ़ी बनाने के लिए सामग्री-
दही – 400 ग्राम
बेसन – 200 ग्राम
हल्दी पावडर – एक चम्मच
लाल मिर्च पावडर – एक चम्मच
ज़ीरा – आधा छोटा चम्मच
मैथी के दाने – आधा छोटा चम्मच
हींग – दो चुटकी
अदरक – एक इंच लम्बा टुकड़ा, कद्दूकस कर लें
हरी मिर्च – तीन अदद, बारीक कटी हुई
हरा धनियां – एक टेबल स्पून
नमक – स्वादअनुसार
तेल – बूंदी तलने के लिए

बूंदी वाली कढ़ी बनाने की विधि- इसको बनाने के लिए सबसे पहले बेसन (besan) को छान कर एक थाली में निकाल लें और पानी डालकर पकोड़े (Pkaude) के घोल जैसा घोल बनाले घोल को इस तरह से घोले कि गुठलियां न पडे बेसन के घोल को दो बराबर के भागो में बांट लें। इसके बाद दही को फैटे और फैटे हुए दही में बेसन के घोल का एक भाग मिलाएं और 6 कप पानी मिलाकर कढ़ी के लिए घोल बनाकर तैयार कर लें। अब बचे हुए बेसन को खूब अच्छी तरह से इतना फैंट लें कि बेसन में हवा के बुलबुले दिखने शुरू हो जाए कढ़ाई में करीब 250 ग्राम तेल डालकर गर्म करे। इसके बाद एक बड़ा चमचा बेसन का घोल छेद वाली कलछी के ऊपर रखे और कलछी को कढ़ाई के किनारे से खट खट करके गर्म  तेल में बूंदी झाड़ दें और घोल वाली कलछी कढ़ाई के ऊपर से हटा दें दूसरी कलछी की मदद से बूंदी हल्की ब्राउन होने तक तल लें जब बूंदी हल्की ब्राउन हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल कर रख लें। अब कलछी के ऊपर बेसन का घोल डालकर कढ़ाई में बूंदी झाड़ दें और उन्हे भी तलकर निकाल लें सारी की सारी बूंदी (Bundi) को इसी तरह से तल कर तैयार कर लें।

इसके बाद कढ़ी बनाने के लिए कढ़ाई में 1 या 2 टेबल स्पून तेल छोड़ कर, सारा तेल निकाल लें तेल को गर्म करें और गरम तेल में ज़ीरा और मैथी डाल दें ज़ीरा मैथी हल्का ब्राउन भुन जाने पर, हींग, हरी मिर्च, अदरक और हल्दी पाउडर डालकर, कढ़ी के लिए तैयार किया गया बेसन का घोल डाल दें और गैस को तेज़ कर दें। अब कढ़ी को चमचे से बराबर चलाते हुए जब तक पकाएं जब तक कि उसमें उबाल न आने लगे कढ़ी में उबाल आने के बाद चम्मच से चलाना बन्द कर दें। इसके बाद आग को धीमी कर दें कढ़ी में नमक और लाल मिर्च डाल दें कढ़ी को 20 से 25 मिनट तक धीमी आग पर उबलने दे और थोड़ी थोड़ी देर में चम्मच से कढ़ी को चलाते रहे अब कढ़ी में बूंदी डाले और दो मिनट तक धीमी आग पर पकाकर गैस को बन्द कर दें और कढ़ी में हरा धनिया डालकर मिला दें। लीजिये बूंदी वाली कढ़ी बनकर तैयार है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *