किरन्दुल-किरन्दुल वार्ड क्रमांक 01 सुभाष नगर में सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस के माध्यम से मंगलवार को लोगों की निःशुल्क ईलाज की गई। बता दें सुबह 08 बजे से लोगों का स्वास्थ्य जांच कर दवाई वितरित की जा रही है। अब तक 20 सामान्य बीमारी के मरीजों का ईलाज कर उन्हें दवाई दी गई साथ ही हर प्रकार का रक्त जांच,मलेरिया जांच,मधुमेह जांच,डीएलसी ,सीवीसी जांच की जा रही है।इस कार्य में डॉक्टर मनीष,फार्माशिष्ट श्वेता बंधोपाध्याय,गौरव नाग, शीला, अनंत कश्यप का सहयोग रहा।