प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सक्ती- अग्रवाल सभा कोरबा की नवीन कार्यकारिणी वर्ष- 2022- 2024 का शपथ ग्रहण समारोह 12 अप्रैल को शाम 5:00 बजे अग्रसेन कन्या महाविद्यालय कोरबा में आयोजित किया गया है, तथा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री एवं कोरबा शहर विधायक जयसिंह अग्रवाल तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद होंगे, अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया, उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल एवं सचिव शिव अग्रवाल ने समस्त अग्रवाल बंधुओं को इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है
