उप जेल शक्ति में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह 16 अप्रैल को

शक्ति– नवीन जिले शक्ति के नंदेलीभाटा स्थित उप जेल में नवनिर्मित हनुमान जी के मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आगामी दिनांक- 16 अप्रैल 2022 दिन- शनिवार को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर होने जा रहा है, तथा 16 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न होगा, तथा दोपहर 12:00 बजे से भंडारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम होंगे, उप जेल प्रबंधन शक्ति ने समस्त नागरिक बंधुओं को इस नवनिर्मित हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं सार्वजनिक भंडारा प्रसाद कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होकर पुण्य का भागी बनने का आग्रह किया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *