रोटरी क्लब आफ बिलासपुर, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद एवं अग्रवाल सभा बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में होगा शिविर का आयोजन

अमेरिका से बने ln4 कृत्रिम हाथ का निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर 24 अप्रैल को बिलासपुर में

बिलासपुर के मोपका स्थित गीता देवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल अनुसंधान एवं निशुल्क सेवा केंद्र में किया गया है शिविर का आयोजन

200 लोगो को कृत्रिम हाथ लगाने का लक्ष्य,150 हो चूंके है अब तक पंजीयन

सक्ती- आगामी 24 अप्रैल 2022 दिन-रविवार को सुबह 8:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के मोपका स्थित गीता देवी रामचंद्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल अनुसंधान एवं निशुल्क सेवा केंद्र सीपत रोड कोनी बाईपास बिलासपुर में एक दिवसीय अमेरिका से बने कृत्रिम हाथ का निशुल्क प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया है, उपरोक्त शिविर का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर,अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद एवं अग्रवाल सभा बिलासपुर के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है, तथा इस शिविर में अमेरिका से निर्मित दुर्लभ ln4 कृत्रिम के निशुल्क प्रत्यारोपण का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,उक्तआशय की जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद शक्ति शाखा के अध्यक्ष लखनलाल अग्रवाल डीएम एवं सचिव अमरलाल अग्रवाल कॉन्ट्रेक्टर ने बताया कि 24 अप्रैल को जामनगर गुजरात से आने वाली विशेषज्ञों की टीम द्वारा बिना किसी शल्यक्रिया के ऑपरेशन अथवा चीर,- फाड़ के ही हाथ लगाया जाएगा तथा इस शिविर में भाग लेने वाले दिव्यांग जनों के साथ-साथ इनके परिजनों के लिए भी निशुल्क भोजन एवं आवास की व्यवस्था की गई है, तथा बाहर से आने वाले दिव्यांगजन 1 दिन पूर्व ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकते हैं, शक्ति शाखा के सचिव अमरलाल अग्रवाल कॉन्ट्रेक्टर ने बताया कि अमेरिका से बने कृत्रिम एलएन 4 हाथ के इस शिविर का छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजन किया जा रहा है, तथा इसका पंजीयन विगत 2 माह पूर्व से प्रारंभ कर दिया गया था,एवं अभी तक 135 दिव्यांग जनों का पंजीयन हो चुका है, तथा आयोजक संस्था द्वारा लगभग 200 दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय कुमार पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री मदन मोहन अग्रवाल बिलासपुर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल बिलासपुर, रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष रोटरेट आशीष श्रीवास्तव,अग्रवाल सभा बिलासपुर के अध्यक्ष किशन बुधिया ने भी समस्त नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस शिविर में अवश्य उपस्थित हों तथा दिव्यांगों का उत्साहवर्धन करें साथ ही सभी दिव्यांगजन समय से पूर्व शिविर में पहुंचकर इस शिविर का लाभ प्राप्त करें ,अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के बिलासपुर शाखा के सदस्यों ने बताया है कि यूएसए में निर्मित कृत्रिम हाथ ln4 हेतु स्वीकृत हितग्राही चयनित प्रारंभिक पंजीयन की संख्या डेढ़ सौ पहुंच चुकी है, तथा इस कृत्रिम हाथ के लगने के बाद संबंधित लाभार्थी हल चला सकता है, कंप्यूटर चला सकता है

लिख सकता है, फल सब्जी काट सकता है,साइकिल -मोटरसाइकिल इत्यादि दैनिक कार्य भी आसानी से कर सकता है, अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विनय पाठक, मदन मोहन अग्रवाल,राजेंद्र अग्रवाल राजू एवं विद्या केडिया ने बताया है कि शिविर को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, तथा इस कार्य में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के आशीष श्रीवास्तव, रोटरेट हमीदा सिद्धकी, पवन नालोटिया,आशीष अग्रवाल एवं दीपक खंडेलवाल भी जोर-शोर से जुटे हुए हैं,शिविर के संबंध में अग्रवाल सभा बिलासपुर के अध्यक्ष किशन बुधिया ने भी बताया है कि कृत्रिम हाथ की व्यवस्था जामनगर गुजरात से रोटरेट शरद सेठ एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई है, तथा विकलांग हॉस्पिटल मोपका में बैठने,जांच करने एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था निशुल्क रखी गई है,अग्रवाल सभा बिलासपुर ने भी सभी जाति, धर्म के व्यक्तियों को जिनका हाथ कोहनी के नीचे से कटा हो उन सभी व्यक्तियों को यूएसए में निर्मित हाथ बिना किसी चिरफाड के ऑपरेशन के लगवाने का आग्रह किया है, तथा पूर्व पंजीयन हेतु एसपी चतुर्वेदी मोबाइल नंबर- 999 3087654, राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर 9752282222,पवन नालोटिया- 9229222933, मदन मोहन अग्रवाल बिलासपुर- 94255 36246 पर संपर्क करने की अपील की है, साथ ही शिविर की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद गोविंदा मिरी, अरविंद दीक्षित, डीपी गुप्ता, पीके टाक, कैलाश शर्मा, विमल प्रकाश त्रिपाठी, उमेश मुरारी लाल अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, गायत्री देवी एवं कविता नालोटिया, राजू सुल्तानिया, देवाशीष घटक, अमित कुमार चक्रवर्ती,अनिल अग्रवाल, रोहित शिवहरे, सतीश शाह सहित सभी ने शिविर के आयोजन को लेकर तैयारियों के संबंध में प्रसन्नता व्यक्त की है, तथा 24 अप्रैल को बिलासपुर में होने वाले शिविर में भाग लेने के लिए संबंधित दिव्यांगजन अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की शक्ति शाखा के सचिव अमरलाल अग्रवाल कांट्रैक्टर होटल गिरिराज रेन बसेरा स्टेशन रोड शक्ति में भी संपर्क कर सकते हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *