नृत्य के माध्यम से रामलीला झांकी का प्रदर्शन किया गया

किरन्दुल-किरन्दुल में रामनवमीं के सुअवसर पर देर रात नन्हें मुन्हें बच्चों द्वारा श्री राघव मंदिर परिसर में नृत्य के माध्यम से रामलीला झांकी का प्रदर्शन किया गया। जिसमें श्रीराम जी के जन्म से लेकर रावण वध तक झांकी प्रदर्शन किया गया। जिसे देखकर श्रद्धालुगण मंत्रमुग्ध हो गए। झांकी के निर्देशक सुशीला भास्कर ने पब्लिक एप से कहा कि इन सभी बाल कलाकारों को प्रतिदिन छतीसगढ़ क्लब में अभ्यास कराया जाता है जिसके कारण इन बच्चों द्वारा बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया गया।

   

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *