यूपी बिहार सामाजिक परिषद ने रामनवमी शोभा यात्रा के राम भक्तों को किया प्रसाद वितरण

किरन्दुल-चैत्र नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर लोह नगरी किरंदुल में संचालित राम नवमी आयोजन समिति के तत्वाधान में रविवार शाम को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी की शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।शोभायात्रा नगर भ्रमण कर बस स्टैंड पहुंचने पर उत्तर प्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद किरंदुल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राम नवमी शोभा यात्रा का जय श्रीराम के नारों के साथ स्वागत किया।तत्पश्चात रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल नगर के सभी राम भक्तों को उत्तर प्रदेश बिहार सामाजिक संघ द्वारा हलुआ एवं चने का प्रसाद वितरण किया गया।इस संबंध में चर्चा करते हुए उत्तरप्रदेश बिहार सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिषद किरंदुल के अध्यक्ष रविन्द्र सोनी ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा,रामनवमी शोभा यात्रा एवं नगर में होने वाले सभी धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाने के लिए कृतसंकल्प हैं। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों से कोविड के कारण कार्यक्रम संभव नहीं हो पाया था। परंतु इस वर्ष सभी सदस्यों ने उत्साह से भाग लिया।इस दौरान संघ के सचिव उपेंद्र त्रिपाठी,राजेन्द्र सक्सेना,पंकज सिन्हा,संजय सोनी,संजय सिंह,धर्मेंद्र सोनी,सिंघासन गुप्ता,राधे,के पी सिंह,आसिफ सिद्दीकी,दिलीप सिंह,श्याम शंकर मिश्रा,गौतम धर मौजूद रहे।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *