छत्तीसगढ़ पारीक समाज ने शुरू किया पक्षियों के लिए जल अभियान
शक्ति– छत्तीसगढ़ पारीक समाज ने आगामी भीषण गर्मियों के मौसम के मद्देनजर पक्षियों को जल अभियान की शुरुआत रामनवमी के अवसर पर की। भीषण गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण पक्षियों की मृत्यु की घटनाएं देखने को मिलती है। ऐसे में पक्षियों को जल एवं दाने उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई। राजधानी के वी आई पी रोड स्थित राम मंदिर के प्रांगण से इस मुहिम की शुरुआत की गई।

इस अभियान के तहत समाज ने आमजनों को मिट्टी के सिकोरे निःशुल्क वितरित किये। समाज के सदस्यों ने आमजनों से अपने घर की छत अथवा आंगन की दीवार पर मिट्टी के सिकोरे ने पानी और पक्षियों के लिए दाना रखने की अपील भी की
इस अभियान के शुभारंभ अवसर पर समाज के अध्यक्ष मुकेश पारीक, हरिकिशन पारीक, महेश पांडिया, गोविंद तिवारी, बालकिशन बोरा, सत्यनारायण व्यास, संजय पारीक, हेमंत तिवारी, कुशल बोरा, नवल तिवारी, विकास तिवारी, निखिल तिवारी, राम पारीक, किशन पारीक, रवि पारीक, सचिन पारीक, भरत पुरोहित आदि उपस्थित थे।