कभी पूल तो कभी झाड़ियों के बीच.. मौनी ने शेयर की अपनी कातिलाना तस्वीर

टीवी और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी दिलकश अदाओं से लोगों का दिल जीतने में हमेशा ही कामयाब हो जाती है। मौनी रॉय (Mouni Roy) की फोटोज हों या वीडियो, आते ही सोशल मीडिया पर अपना जलवा बिखेर ही देती है। ऐसा ही हाल उनकी कुछ फोटोज को लेकर देखने के लिए मिल चुका है, जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा की हैं। मौनी रॉय अपनी इन फोटोज में कहीं पूल में नहाती तो कहीं बीच के किनारे बलखाती हुई दिखाई दे रही है। अभिनेत्री की इन तस्वीरों को देखकर कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा।

मौनी रॉय अपनी कुछ तस्वीरों में बिल्कुल नागिन की तरह बलखाती हुई दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में एक्ट्रेस क्रॉप टॉप और हाई स्लिट स्कर्ट में दिखाई दे रही है। मौनी रॉय ने ग्रीन ड्रेस पहन झाड़ियों के मध्य भी एक से एक पोज देती हुई दिखाई दी। फोटोज में उनका लुक लोगों को अपना दीवाना बना रहा है, साथ ही स्टाइल भी तारीफ के लायक रहा। मौनी रॉय की इन फोटोज पर फैंस भी फिदा दिखाई दिए है। चंद घंटे पहले शेयर की गई इन तस्वीरों पर फैंस ने जमकर प्यार लुटाया। इन फोटोज को अभी तक 2 लाख से भी अधिक बार लाइक किया जा चुका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *