रेड बिकिनी पहन शेफाली जरीवाला ने हाई किया इंटरनेट का पारा, फैंस हुए बेकाबू

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा शेफाली जरीवाला सोशल मीड‍िया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वे आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरें साझा कर सोशल मीडिया का पारा हाई रखती हैं। अब उन्होंने रेड ब‍िक‍िनी में अपनी थ्रोबैक तस्वीरें साझा कर अपनी मालदीव वेकेशन की याद दिलाई है। शेफाली की ये ग्लैमरस तस्वीरें जमकर वायरल भी हो रही हैं।

वही मालदीव के खूबसूरत लोकेशन में शेफाली की यह ब्राइट रेड ब‍िक‍िनी तस्वीरें देखते ही बन रही हैं। नीला आसमान, नीला समंदर तथा पानी के बीचों बीच खड़ी शेफाली कैमरे पर पोज देती दिखाई दे रही हैं। खुले बालों में शेफाली के इस कातिलाना अंदाज पर प्रशंसक अपना दिल हार बैठे हैं। शेफाली की इन तस्वीरों में एक फोटो ऐसी भी है जिसमें वे समंदर के बीच झूले पर ब‍िक‍िनी पहने बैठी हैं। उन्होंने रेड ब‍िक‍िनी टॉप के साथ स्ट्राइप्ड ब‍िक‍िनी बॉटम पहना है।

वही शेफाली की इन तस्वीरों पर उन्हें ढेर सारे कॉम्प्लीमेंट्स भी मिले हैं। किसी ने उन्हें गॉर्ज‍ियस बोला तो किसी ने ब्यूटीफुल, कोई उन्हें स्टन‍िंग बोल रहा है तो कोई हॉट बता रहा है। शेफाली की इन तस्वीरों को अब तक हजारों लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं। कुछ वक़्त पहले शेफाली ने अपनी बोल्ड फोटोशूट से धमाल मचा दिया था। उन्होंने नेट टॉप विद न्यूड कलर ब्रा में अपना ग्लैमरस लुक फ्लॉन्ट किया था। उन्होंने अपने अवतार को न्यूड मेकअप, खुले बालों के साथ पूरा किया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *