शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा शक्ति का नैक मूल्यांकन

महाविद्यालय का राष्ट्रीय प्रत्यायन परिषद बेंगलुरु के तीन सदस्यों की पियर टीम ने किया निरीक्षण

सक्ती-शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति जिला- जांजगीर -चांपा (छत्तीसगढ़ )का दिनांक 5 और 6 अप्रैल 2022 का राष्ट्रीय मूल्यांकन प्रत्यायन परिषद बेंगलुरु के 3 सदस्य पियर टीम के द्वारा महाविद्यालय का नैक मूल्यांकन हेतु महाविद्यालय का विजिट किया गया । शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय सक्ति की स्थापना 22 मई 2007 को हुई थी‌, महाविद्यालय को भवन नवंबर 2014 सक्ति से 9 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत- सकरेली (बा )के आश्रित ग्राम केसला में प्राप्त हुई । कोविड आइसोलेशन और कोविड सेंटर के रूप मे शासन द्वारा अधिकृत हो जाने के कारण महाविद्यालय दो कमरों की प्राइमरी प्राथमिक विद्यालय केसला में 18 माह तक शैक्षणिक और गैर- शैक्षणिक कार्यों को संपादन करना एक चुनौतीपूर्ण काम रहा ,ऐसी स्थिति में महाविद्यालय को भवन मिलने के मात्रा 6 महीना के अथक प्रयास से महाविद्यालय का नैक मूल्यांकन करा लिया गया जिसका टीम के सदस्यों ने ताली बजाकर महाविद्यालय की बहुत बड़ी उपलब्धि बताए। नैक पीयर टीम ने महाविद्यालय के पास कम संसाधन, अधोसंरचना और बहुत ही कम उपलब्ध सुविधाओं के बाद भी महाविद्यालय के नैक ग्रेडिंग के लिए तैयार करना भी बहुत बड़ी उपलब्धि बताए इसके लिए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एके चतुर्वेदी और आइक्यूएसी प्रभारी डॉक्टर यू एन कुर्रे एवं समस्त स्टाफ को धन्यवाद देते हुए खूब सराहना किए

 

महाविद्यालय के समस्त विभागों के फाइलिंग को देखकर कार्यालय एवं विभागों में राजनीति विज्ञान विभाग, रसायन विज्ञान विभाग ,भौतिकी ,राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग ,स्पोर्ट्स, रेडक्रास तथा आइक्यूएसी विभागों की खूब सराहना की। दो दिवसीय विजिट के लिए पहुंची नैक पीयर टीम के चेयरमैन डॉक्टर पंचनाथन नटराजन कुलपति तमिलनाडु टीचर्स विश्वविद्यालय, कोऑर्डिनेटर के रूप में डॉ अविनाश मोहरील डीन संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय महाराष्ट्र ,मेंबर के रूप में डॉ राजशेखर हीरेमथ प्राचार्य ,क्ले सोसायटी एंड निजालीन्गप्पा कर्नाटका ने दो दिवसीय प्रवास में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक गतिविधियों की पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देखा

 

इसके बाद सभी विभागाध्यक्ष से आंतरिक गुणवत्ता की उपलब्धियों एवं भविष्य में हम इसे कैसे बेहतर कर सकते हैं के संबंध में तथा विद्यार्थियों के लिए उनको छोटी जगह से बड़ी जगह में भेजने का क्या प्लान हैं और वर्तमान के कार्यों का जायजा लिया। विभिन्न प्रयोगशाला, लाइब्रेरी, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्पोर्ट्स ,रेड क्रॉस, भौतिकी विभाग, रसायन विभाग, राजनीति विज्ञान विभागों का गहन निरीक्षण किया,राजनीति विज्ञान विभाग के विभागीय लाइब्रेरी से पुस्तकों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंधी पुस्तकों का निरीक्षण किया तथा पी जी के विद्यार्थी आकाश कुमार यादव ,श्याम कुमार टंडन व दीपक कुमार बरेठ से सवाल जवाब किए। इसी प्रकार राष्ट्रीय सेवा योजना के वार्षिक रिपोर्ट ,एल्बम, फास्ट किट तथा विभिन्न फाईलों का निरीक्षण करते हुए लकेश्वरी पटेल, भुनेश्वरी साहू, देवेंद्र बंजारे और श्याम टंडन से विस्तार से राष्ट्रीय सेवा योजना के गतिविधियों के बारे में पूछताछ किए। नैक पियर टीम ने महाविद्यालय की भौतिक सुविधाओं का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया वह अधोसंरचना और उपलब्ध सुविधाओं की खूब सराहना की ।राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक (बेंगलुरु) की टीम ने जिले की ग्रामीण अंचल में एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित शासकीय क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय आगमन पर डॉ एके चतुर्वेदी ,प्राचार्य ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारी स्टाफ सहित महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों सहित जो आत्मीय स्वागत किया गया उसकी एक्जीट मीटिंग में खूब सराहना की । एनएसएस के बच्चों द्वारा एनएसएस क्लेप को चेयरमैन साहब कोआर्डिनेटर तथा मेंबर तीनों ने खूब सराहना की। नैक टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय स्टाफ की एकता ,लगन, सामंजस्य और कार्यशैली की खूब सराहना की। इस मीटिंग में पेरेंट्स मीटिंग और एलुमनी मीटिंग और विद्यार्थियों के लिए सभी का सराहना किया उन्होंने कहा कि इतने अच्छे पेरेंट्स ,अच्छे एलुमिनी और अच्छे विद्यार्थी शहरों में नहीं दिखते हैं जो आज हमको यहां देखने को मिल रहा है इसके लिए पूरे स्टाफ को बधाई दिया ।
नेक पियर टीम के मेंबर सर ने कहा कि हमें कॉलेजों का मूल्यांकन करते हुए 25 वर्ष हो गए हैं कहीं हमें किसी विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कुलपति को नैक मूल्यांकन के दौरान महाविद्यालय विजीट के समय नहीं मिले हैं ,हमारा सौभाग्य है कि शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति डॉ ललित कुमार पटोरिया साहब से रूबरू हुए इसके लिए भी महाविद्यालय की खूब सराहना किया गया

महाविद्यालय मैं लंच मीटिंग के समय कुलपति महोदय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिनिधि के रूप में डॉ ज्योति रानी सिंह, प्राचार्या शासकीय विलासा पीजी स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर ,शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अग्रवाल जी,जनभागीदारी समिति अध्यक्षा रिंकू अग्रवाल ,सदस्य हरिओम अग्रवाल तथा सदस्यगण और आईक्यूएसी के सदस्य गण से महाविद्यालय विकास से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई,नैक पीयर टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक मंच के माध्यम से लोक नृत्यों का रंगारंग प्रस्तुति दी गई जिसमें प्रमुख रुप से छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय गीत को दीपशिखा उरांव के द्वारा क्लासिकल नृत्य के माध्यम से प्रसूति दी गई। हरेली त्यौहार से संबंधित नृत्य के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों के औजारों में बैल, नागर, टुकना, सुपा, गेड़ी ,शीलबट्टा सहित बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई ,तत्पश्चात सुआ नृत्य ,करमा नृत्य ,पंथी नृत्य ,छेरछेरा, हमर सुघ्घर छत्तीसगढ़ ,आई एम छत्तीसगढ़िया और बारामासी त्योहारों में किये जानें वाले नृत्य जैसे भोजली गीत ,खो खो ,,फुगड़ी ,होली आदि गीतों से संबंधित नृत्य की प्रस्तुति की गई जिसका नैक पीयर टीम के सदस्यों ने खूब ताली बजाई और आनंदित हुए

नैक पीयर टीम के कोआर्डिनेटर मोहरील सर ने तो अपने संबोधन में यहां तक कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति विशाल और समृद्ध है और दो दिन से थके हुए हमारी सारी दर्द आपके कार्यक्रम से पूरी तरह से खत्म हो गई और हम रिलैक्स महसूस कर रहे हैं सांस्कृतिक मंच का संचालन हिंदी में आकाश कुमार यादव एम ए राजनीति विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर और अंग्रेजी में अंजलि साहू बीएससी अंतिम मैथ्स ग्रुप ने किया।नैक पीयर टीम के लिए दूसरे दिन आयोजित एक्जीट मीटिंग का संचालन करते हुए डॉक्टर पीआर कठौतिया कठोतिया ने संचालन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ए के चतुर्वेदी सर का महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन कराने की स्थिति में लाने के लिए महाविद्यालय परिवार की ओर से धन्यवाद कियाया तथा इस कार्य को अंजाम देने के लिए आईक्यूएसी प्रभारी डॉ यू एन कुर्रे सर की कड़ी मेहनत, लगन, सक्रियता की खूब सराहना किया तथा महाविद्यालयों के नैक मूल्यांकन हेतु महाविद्यालय को तैयार करने के लिए धन्यवाद दिया। नटराज चतुर्वेदी प्राचार्य महोदय ने एक्जीट मीटिंग में नैक पियर टीम के सदस्यों का वेलकम स्पीच देते हुए धन्यवाद और आभार प्रकट किए। नैक पीयर टीम के सदस्यों ने महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय, आईक्यूएसी प्रभारी तथा राजनीति विज्ञान विभाग, रसायन शास्त्र विभाग ,राष्ट्रीय सेवा योजना, लाइब्रेरी ,स्पोर्ट्स एवं स्टाफ की खूब सराहना किया। चेयरमैन साहब ने यह कहा कि मैंने 50 कालेजों का मूल्यांकन किया है किंतु किसी भी कॉलेज में इतनी बड़ी हरियाली नहीं देखा यहां पर 6000 पौधों का वृक्षारोपण हुआ है ,आप सब बधाई के पात्र हैं ऐसा बृक्षारोपण किसी कॉलेज में नहीं देखा है।मेम्बर सर ने मनुष्य के जीवन को एक रेलगाड़ी की तुलना करते हुए अपने कार्य को गति प्रदान करने का मार्गदर्शन किया। को ऑर्डिनेटर सर ने कहां यह तो आपका पहला साइकल है अगली साइकिल के लिए अभी से तैयारी शुरू करने के लिए कहा। नैक मूल्यांकन के के आगमन से उनके प्रस्थान तक के कार्यों में डॉक्टर पी आर कठौतिया, डॉक्टर डी पी पाटले ,डॉ शकुंतला राज, प्रो पी सिदार, प्रोफेसर एके देवांगन, प्रो वी के देवांगन,प्रो ललित कुमार सिंह,प्रो हेमपुष्पा चंद्रा, प्रोफ़ेसर सोमेश घीतोड़े, एचएन शर्मा, केडी वैष्णव ,मो आमिर खान, राजकुमार निर्मलकर, आरएन रत्नाकर एवं समस्त स्टाफ सहित , अतिथि ब्यख्याताओं में सीमा साहू, एमके यादव ,ज्योति यादव सहित समस्त स्टाफ और विद्यार्थियों में श्याम कुमार टंडन, ओमप्रकाश बरेठ, दीपशिखा उरांव ,डीगेश,मानी साहू, पुष्पेंद्र जोगी, काजल तंबोली ,सोनल टंडन,लकेश्वरी पटेल, भुनेश्वरी साहू ,ऋषभ नारंग, टिकेश्वर प्रसाद, देवेंद्र बंजारे ,देव कुमारी ,कपिल देव, इंद्रजीत, राहुल चैतन्य, पवन ,मोहित श्रीवास, राजू आदि सहित 130 विद्यार्थियों का सहयोग रहा। महाविद्यालय को नैक मूल्यांकन हेतु तैयार करने एवं खड़ा करने में महा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं समस्त विद्यार्थियों को श्रेय जाता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *