केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन

तिल्दा नेवरा –खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए किसान विरोधी बयान “2500 रुपये धान का समर्थन मूल्य दिए जाने से राज्य बर्बाद हो जाएगा।” इस बयान पर विरोध जताते हुए तिल्दा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने 7 अप्रैल को कांग्रेस भवन के सामने पूज्य गुरु घासीदास चौक में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया पूर्व नगर पालिका अध्यछ महेश अग्रवाल ने कहा की -1 साल तक किसानों के आंदोलन के बावजूद प्रधानमंत्री के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इनको किसानों की खुशहाली के बारे में जानकारी ही नहीं है। छत्तीसगढ़ का किसान भूपेश सरकार के कार्यकाल में बहुत खुशहाल है। जिनका कर्ज माफ होता है।जिनका धान 2500 समर्थन मूल्य में खरीदा जाता है। उन्हें क्या पता चलता है कि छत्तीसगढ़ किसान कितना खुश है। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है और किसानों को उनके धान की कीमत देने में हम कभी कम नहीं करेंगे नगरपालिका अध्यक्ष लेमीछा गुरु डहरिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है और उसके धान के वाजिब कीमत कांग्रेसी सरकार दे रही है केंद्र सरकार को रास नहीं आ रहा है केंद्र सरकार लगातार पेट्रोल डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर रही है जिससे महंगाई चरम सीमा पर है आम जन जीवन का जीना मुहाल हो गया है स्वेजा परवीन एल्डर मेन ने बताया कि प्रहलाद पटेल ने खैरागढ़ उप चुनाव में प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों का अपमान कर भाजपा के किसान विरोधी चेहरा को उजागर किया है, प्रहलाद पटेल का ये कहना कि 2500 रुपये समर्थम मूल्य में किसानों का धान ख़रीदने से छत्तीसगढ़ कंगाल हो जाएगा, मंत्री का बयान गैर जिम्मेदाराना है और किसान, मजदूर, गरीब विरोधी है, जिसमें। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा नेवरा के अध्यक्ष देवा दास टंडन, लक्ष्मी नारायण वर्मा सभापति एवं प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस, रजत कश्यप अध्यक्ष युवा कांग्रेस बलोदा बाजार, नीरज राठी, स्वेजा परवीन, अमजद खान, शरद वर्मा, दिलीप देवांगन, प्रकाश मेघानी ,गंभीर सिंह ठाकुर, संतोष त्रिपाठी, श्याम वाधवा,दिलीप वर्मा, प्रमोद वर्मा, द्वारिका शर्मा, कैलाश ग़ांधी, राजेश जेठवानी, माखनलाल साहू, महेशु निषाद, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता गण शामिल हुए| तथा समस्त प्रकोष्ठो के कांग्रेस कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *