टीवी जगत में प्रेरणा का किरदार निभाकर सबके दिलों पर छा जाने वाली अभिनेत्री श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर काफी अपनी बोल्ड तो कभी ट्रेडिशनल अवतार में फोटो शेयर करके अपने फैन्स का दिल जीत ही लेती हैं। वह जब भी कोई तस्वीर डालती हैं फैन्स उनकी तारीफ करते नहीं थकते। श्वेता तिवारी ने हाल ही में अपनी एक सादगी भरी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी ये सिम्पल और प्यारी तस्वीर फैन्स को तो काफी पसंद आई, लेकिन बेटी पलक ने कमेंट करके अपनी मां से सवाल पूछ डाला।
बेटे के साथ पार्क में मस्ती करती दिखीं श्वेता
श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। इस फोटो में उनके साथ उनके बेटे रेयांश कोहली नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में श्वेता तिवारी लाइट पिंक सूट के साथ व्हाइट सलवार और पिंक दुप्पटे में बेहद सिम्पल और खूबसूरत लग रही हैं। उनके खुले बाल, हाथ में घड़ी और कानों में बूंदी इयरिंग्स उनके लुक को कम्प्लीट कर रहे हैं। किसी तस्वीर में श्वेता तिवारी अपने बेटे का हाथ पकड़कर उन्हें संभालती हुई नजर आ रही हैं, तो वही किसी तस्वीर में वह बेटे के साथ पोज कर रही हैं। श्वेता तिवारी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, ‘अपनापन’।
बेटी पलक ने मां श्वेता तिवारी से किया ये सवाल
श्वेता तिवारी की उनके बेटे के साथ ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है और फैंस जमकर अभिनेत्री की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने अपनी मां की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए सवाल किया है। पलक तिवारी ने कमेंट करते हुए अपनी मां से पूछा, ‘मैं कहा थी जब आप ये फैमिली फोटोशूट कर रही थीं मां’। पलक तिवारी के इस कमेंट पर कई फैन्स ने उनकी मां की तारीफ करते हुए उन्हें एक बहुत अच्छी महिला बताया। फैन्स श्वेता तिवारी की फैमिली फोटो की तारीफ कर रहे हैं।