शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति ने किया केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन

मामला खैरागढ़ उपचुनाव में प्रह्लाद पटेल द्वारा किसानों के धान के समर्थन मूल्य को लेकर दिए गए बयान का

सक्ती-शहर कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा 7 अप्रैल को अग्रसेन चौक मेंकेंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया, इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल एवम नरेश गेवाडीन ने बताया कि भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने वर्तमान में छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ विधानसभा के चल रहे उपचुनाव में राज्य के किसानों के विरोध में जो बयान दिया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में किसानों को जो 2500/- रुपए धान का समर्थन मूल्य दिया जा रहा है,उससे राज्य बर्बाद हो जाएगा तथा यह बयान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों को दर्शाता है, तथा केंद्र की सरकार जनकल्याण एवं किसान हित की बात करती है, किंतु उन्हीं की सरकार के मंत्री छत्तीसगढ़ में आकर आम जनता के सामने सार्वजनिक रूप से यह बयान देते हैं जो कि निंदनीय हैं, एवं शहर कांग्रेस कमेटी इन बयानों की निंदा करती है,

तथा हम इसका विरोध करते हैं, अग्रसेन चौक शक्ति में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में काफी संख्या में शहर कांग्रेस कमेटी सहित ग्रामीण क्षेत्र के भी कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं प्रमुख रूप से शक्ति शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू,नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला खनिज निधि के सदस्य श्याम सुंदर अग्रवाल, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश गेवाडीन,वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, महबूब खान, एल्डरमैन घनश्याम देवांगन, युवा नेता अमिरचंद अग्रवाल भुरू, समर विजय पिंटू ठाकुर, तनवीर अहमद सोनू कुरेशी, जनपद सदस्य अशोक कुमार यादव सोठी, वरिष्ठ नेता पंडित घनश्याम प्रसाद पांडेय, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद पुत्र युवा कांग्रेस नेता लव सोनी, जहीर खान, पूर्व पार्षद मनोहर लाल खूंटे, ताहिर खान, पूर्व पार्षद अनिल रौतिया,युवा नेता राहुल अग्रवाल, पीयूष वर्मा, विजय बहादुर गहरवाल, दुर्गेश खूंटे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी ने एक स्वर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयानों की निंदा करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया

नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने भी इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस नीत भूपेश बघेल की सरकार ने 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद अपने वायदे के अनुरूप किसानों का धान 2500/- सौ रुपए में खरीदा है, तथा आज भी यह सरकार अपने वायदे के अनुरूप किसानों की चिंता कर रही है, किंतु केंद्र सरकार के मंत्री छत्तीसगढ़ में आकर ऐसे बयानबाजी कर रहे हैं, जो कि राज्य के किसानों का अपमान है,एवं छत्तीसगढ़ की सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है, एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों को आज देश के अन्य राज्यों की सरकारें भी अपना रही हैं, किंतु देश की भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ सरकार के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाएं रास नहीं आ रही है, जिसके प्रतिफल स्वरुप खैरागढ़ उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने ऐसा बयान दिया है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *