हिमांशी खुराना ने स्विमिंग पूल में लगाई आग, तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पा रहे है फैंस

पंजाबी फिल्मों की जाने मानी मशहूर अभिनेत्री और गायिका हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत तथा बेहतरीन काम की वजह से इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय कर लिया है। ऐसे में हिमांशी खुराना के प्रशंसक आज दुनियाभर में मौजूद हैं। वहीं, हिमांशी भी कभी अपनी गानों तो, कभी अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्ख़ियों में बनी ही रहती हैं।

हिमांशी खुराना सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रशंसकों के साथ जुड़ी रहती हैं। अब फिर से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिन्हें देख प्रशंसक उन पर से नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं। अक्सर पंजाबी स्टाइल में सूट पहने दिखाई देने वालीं हिमांशी इस बार स्विमिंग पूल में उतर आई हैं। इसी के साथ उन्होंने प्रशंसकों के दिलों की धड़कने भी बढ़ा दी हैं।

वही इन तस्वीरों में हिमांशी खुराना को स्विमिंग पूल में देखा जा रहा है। हालांकि, यहां उनका साइड फेस नजर आ रहा है। उन्होंने अपनी 3 तस्वीरें साझा की हैं तथा तीसरी तस्वीर में उनका बैक साइड नजर आ रहा हैं। यहां उनके पास एक वाइन का ग्लास रखा हुआ है। हिमांशी खुराना का ये बोल्ड और बेबाक अंदाज प्रशंसकों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। हिमांशी की इन तस्वीरों पर कुछ ही मिनटों में हजारों लाइक्स आ चुके हैं। प्रशंसक उन्हें ‘हॉट’ बताते हुए कई कमेंट्स कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *