नवरात्रि पर माँ अष्टभुजी देवी के दर्शन हेतु शक्ति से अड़भार तक निकली पैदल पदयात्रा

6 अप्रैल को श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के सानिध्य में हुआ आयोजन,हजारों की संख्या में देवी भक्त हुए पैदल यात्रा में शामिल

सक्ती-विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शक्ति शहर में रचनात्मक,सेवा कार्यों एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी संस्था श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति द्वारा मां महामाई दाई एवं थाना चौक स्थित सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के दर्शन कर माँ अष्टभुजी देवी अड़भार की पैदल पद यात्रा का शुभारंभ किया गया

इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति के पदाधिकारी/ सदस्य एवं श्रद्धालु भक्तजन, देवी भक्त झूमते- गाते नाचते एवं डीजे पर देवी भजनों की धुन पर निकल पड़े तथा यात्रा मार्ग में जगह-जगह देवी भक्तों का लोगों ने ठंडे पानी, शरबत, फलों के माध्यम से एवं अन्य स्वल्पाहार के माध्यम से स्वागत किया तथा शक्ति शहर में जब यात्रा का शुभारंभ हुआ तब लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था तथा श्री चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के द्वारा विगत 15 दिनों से इस पैदल पदयात्रा का प्रचार करते हुए सभी लोगों को इसमें शामिल होने का आग्रह किया गया था

   

एवं रथ पर मां चंद्रहासिनी देवी, मां अष्टभुजी देवी एवं माँ महामाई देवी की पूजा-अर्चना के साथ ही सिद्ध श्री हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित ओमप्रकाश वैष्णव के मार्गदर्शन में पूजा-अर्चना करते हुए यह यात्रा निकली तथा विगत वर्ष कोविड-19 महामारी के चलते इस पैदल पदयात्रा में कुछ बाधाएं जरूर आई, थी किंतु इस वर्ष सामान्य परिस्थितियां होने के कारण पद यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया, तथा पैदल यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन ने भी श्री चंद्रपुर पद यात्रा सेवा समिति को सारी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाई

साथ ही देवी भक्तों में पैदल यात्रा को लेकर अभूतपूर्व उत्साह देखा गया तथा हाथों में लोग ध्वज लिए चल रहे थे साथ ही नगर के युवा वर्ग भी इस यात्रा में काफी संख्या में शामिल थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *