भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा संगठन का स्थापना  दिवस

 तिल्दा नेवरा, के भाजपा कार्यालय में तिल्दा शहर एवं ग्रामीण के कार्यकर्ताओं ने मनाया स्थापना दिवस जिसमें सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रम संगठन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौक चौराहों का साफ सफाई किया गया साथ ही  शोभायात्रा निकाला गया और सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सार्वजनिक रूप से एक साथ सुना वहीं भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला कोषाध्यक्ष राम पंजवानी के मुख्य आतिथ्य में भाजपा का ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के 1980 से लेकर के अब तक के सभी वरिष्ठ नेताओं को याद किया गया एवं उनके संघर्षों को याद किया गया वही मंडल अध्यक्ष ईश्वर यदु और शहर महामंत्री सौरभ जैन  ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के एक ऐसे मात्र पार्टी है जो कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है इस पार्टी में एक एक  कार्यकर्ताओं की और छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं की सम्मान होता है

इस पार्टी में जुड़े हुए कार्यकर्ता को संगठन मौका अवश्य देती है वही भारतीय जनता पार्टी में परिवारवाद जरा भी नहीं चलता है भाजपा में एक छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी आगे चलकर के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता बनते हैं यह संगठन हर भारतीय का संगठन है इसमें एक आम आदमी पार्टी में काम करते-करते एक अच्छा मुकाम पर पहुंचता है चाहे वह गरीब हो या किसी भी वर्ग का व्यक्ति हो उसी का नतीजा है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और भारत में सबसे ज्यादा वर्तमान में सांसदों वाली पार्टी है कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम पंजवानी,  लक्ष्मीचंद नागवानी,  राजेश सेतपाल,  विकास सुखवानी, भागबली साहू ,सतीश निषाद ,खुमान वर्मा, मनोज निषाद, प्रेम कोसले

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *