किरंदुल मंडल में मनाया गया भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस

किरंदुल। भारतीय जनता पार्टी मंडल किरंदुल के द्वारा भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस बुधवार ग्राम पंचायत क्षेत्र रिंगरोड कोड़ेनार नं 2 में मनाया गया। इस मौके पर पूरे देश मे पीएम मोदी द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। टीवी के माध्यम से प्रसारित प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।मंडल प्रभारी रामबाबू सिंह गौतम मंडल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश में सुशासन व विकास के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय लेकर चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। कार्यक्रम मे पीएम द्वारा बताई गई प्रमुख तीन बातें 1) आजादी के 75 साल पूरे हो रहे हैं, आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। 2) तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियां, जिसमें भारत के लिए लगातार नई संभावनाएं बन रही हैं। 3) चार राज्यों में बीजेपी की सरकारें वापस लौटी हैं. तीन दशकों बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 के पार पहुंची है। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भाजपा एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है उक्त बातों को बैठक में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री भावना सक्सेना मंडल महामंत्री संजीव दास उपाध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर महामंत्री विक्रम नाहक महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी कर्मा रणवीर चौहान प्रेमशिला मिश्रा बबीता गिरी जितेंद्र गुप्ता गौतम धर गीता घोष सरस्वती डेहरिया मंजू छालीवाल नितल साहू समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *