किरन्दुल-राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा किसानों को प्रदाय की जाने वाली सेवाओं को ग्राम में ही उपलब्ध कराने तथा इसके संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से जिले में 14 मार्च से राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार को ग्राम पंचायत हिरोली में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बोर खनन हेतु कृषि विभाग को 03 आवेदन,फलदार पौधे लगाने हेतु उद्यानिकी विभाग को 02 आवेदन,पंचायत एवं राजस्व विभाग से 03-03 आवेदन दिए गए हैं।इस दौरान नोडल अधिकारी आर के नेताम,सचिव अनिल डेहरिया,पटवारी,आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता,सुपरवाइज़र उषा मालवीय उपस्थित थे।
