तिल्दा नेवरा :– एक दिव्यांग बालक जो बोल,सुन नही पाता है भटकते हुए थाना तिल्दानेवरा क्षेत्र पहुंचा था, जिसके परिजनों की पतासाजी के लिए विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम प्रचार प्रसार करने पर आज दिनांक 06/04/2022 को परिजन पिता जी सुकमन मण्डावी पिता बरातु मण्डावी उम्र 40 साल साकिन वार्ड क्र.04 स्कूलपारा अरण्डी थाना अनतपुर जिला-कोण्डागांव मां- दनमती मण्डावी चाचा-चाची शंभूराम मण्डावी- हेमलता मण्डावी थाना तिल्दानेवरा पहुंचे दिव्यांग बालक का नाम पता:- तीरनाथ उर्फ मिट्टू मण्डावी पिता सुकमन मण्डावी उम-14 वर्ष आधार कार्ड पर अंकित जन्मतिथि 01/02/2008 साकिन वार्ड क्र.04 स्कूल पारा अरण्डी थाना अनतपुर जिला-कोण्डागांव को सुपुर्द किया गया l