रायपुर में दो डिग्री सेल्सियस से अधिक गिरा तापमान, अब बढ़ी उमस

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश में बन रहे उत्तरी व दक्षिणी हवा के संगम के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन झुलसाने वाली गर्मी और बढ़ी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ छीटे भी पड़ सकते हैं। उत्तरी भाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

मंगलवार को रायपुर समेत प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा और झुलसाने वाली गर्मी ज्यादा रही। दोपहर की चिलचिलाती धूप के कारण सड़कों पर सन्नााटा पसरने लगा है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में ठंडे पेय पदार्थों की दुकानें लग गई हैं और इन दिनों बढ़ती गर्मी की वजह से इनकी मांग भी बढ़ गई है।

मंगलवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार की अपेक्षा 2.4 डिग्री कम है। साथ ही न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी तपिश से किसी भी प्रकार से राहत की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी की ही संभावना है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *