किरन्दुल-एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर के तत्वाधान में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता बैलाडीला कबड्डी कप का आयोजन किरन्दुल के फुटबॉल ग्राउंड मैदान में किया गया।बता दें मंगलवार रात एकलव्य खेल परिसर जावंगा बनाम कांकेर के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया एवं इस संघर्षशील रोमांचक मैच में 10 अंक के बढ़त के साथ कांकेर की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का विजेता बना।विजेता टीम कांकेर को प्रथम पुरस्कार 31,000 रु एवं ट्रॉफी उपविजेता टीम जावंगा को द्वितीय पुरस्कार 21,000 रु एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसडीएम अरुण कुमार सोम ने विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही दोनों टीमों के बेहतरीन खेल प्रदर्शन की प्रशंशा की।

कलिंगा सोशल वेलफेयर के अध्यक्ष रवि कुमार दुर्गा व महासचिव किशोर जाल ने बताया कि ग्रामीण स्तरों के खेल प्रतिभा को बढ़ाने के उद्देश्य से कलिंगा सोशल वेलफेयर द्वारा प्रतिवर्ष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।इस दौरान मुख्य विशिष्ट अतिथि एएमएनएस कम्पनी महाप्रबंधक वाई वी राघवेलु,विशिष्ट अतिथि किरन्दुल थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकर,डॉ तेजप्रकाश,रामचन्द्रन,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल राजी मोल,समाज सेवक के ए पापाचन,पत्रकार राजेन्द्र सक्सेना,आज़ाद सक्सेना,रामकृष्ण बैरागी,शेखर दत्ता,देवरायलु,कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था प्रमुख रवि कुमार दुर्गा,महासचिव किशोर जाल,तनु क्षत्रिय,जानेन्द्र साहू, राजेश साहू,रेफ्री नोमेश्वर राव,निर्मल,जागेश्वर झुर्री,शंकर चौधरी, सरोज मांझी,उमेश कुंजाम,महेश कड़ती, दुर्गा प्रसाद साहू, आशीष एवं भारी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।