माता भक्ति में भावविभोर होकर भक्त कड़ी धूप में भी भागवत कथा का कर रहे श्रवण
नवरात्रि पर्व पर 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक चलेगी श्रीमद् देवी भागवत कथा
सक्ती-बाराद्वार के समीप स्थित ग्राम दुरपा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की शुरुआत 2 अप्रैल से हो चुकी है। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का यह आयोजन 2 अप्रैल से 10 अप्रैल तक होगा जिसमें व्यासपीठ पर आचार्य के पं. बालकृष्ण पाण्डेय के सान्निध्य में ग्राम दुरपा के कोसम डबरी चैक पर आयोजित किया जा रहा है। ग्राम दुर्गा के भक्त इस कड़ी धूप में भी श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा को सुनने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित हो रहे तथा माता जगत जननी दुर्गा माता के भजनों पर भी थिरक रहे हैं। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया, देवालय तालाब पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ग्राम देवी- देवताओं को आमंत्रित किया गया। साथ ही घटस्थापना, बेदी प्रतिष्ठा तथा कथा प्रारंभ किया गया। माता दुर्गा की आराधना के साथ हिंदू नव वर्ष की भी प्रारंभ होता है। जिसे चैत्र मास कहा जाता है।

गांव के माता बहनों ने बड़ी संख्या में सर पर कलश लेकर गांव के समस्त देवालयों पर जा कर देवी देवताओं को आमंत्रित किया। श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में मत्स्य कन्या का जन्म, व्यास जी का जन्म, सत्य व्रत कथा का वर्णन पिछले दो दिवस के दौरान किया जा चुका है साथ ही भागवत महापुराण में तृतीय दिवस पर राजा जन्मेजय की कथा, व्यास जी प्रेरणा एवं देवी महिमा का वर्णन किया गया तथा श्रीमद् देवी भागवत महापुराण आज चतुर्थ दिवस रम्भ कारम्भ कि कथा, देवी कृपा और समाधी को ज्ञान प्राप्ति की कथाओं का व्यास आचार्य पं. बालकृष्ण पाण्डेय उमरेली वाले ने श्रोताओं को रसपान कराया गया

श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा में परमेश्वर यादव धनु एवं सुषमा यादव भी शामिल हो रहे हैं, तथा इस संबंध में परमेश्वर यादव धन्नू ने बताया कि गांव में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के आयोजन से चारों तरफ धार्मिक वातावरण है, तथा वर्तमान में नवरात्रि का पर्व चल रहा है, एवं लोग आदिशक्ति मां जगदंबे की आराधना कर रहे हैं, एवं गांव के लोग भारी संख्या में इस श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करने कार्यक्रम में सपरिवार शामिल हो रहे हैं