चुनावी घोषणा से नहीं, नरेंद्र सोनी के नेतृत्व में होगा खैरागढ़ का विकास – सुनील केशरवानी

कांग्रेसियों ने पुतला जलाकर किया था देवव्रत सिंह का अपमान, खैरागढ़ की जनता नरेंद्र सोनी को चुनाव जीताकर लेगी अपमान का बदला – JCCJ

स्व देवव्रत सिंह के अधूरे सपने को पूरा करेंगे बहनोई नरेंद्र सोनी – JCCJ

नरेन्द्र सोनी को मिल रहा है व्यापक जनसमर्थन

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के गंडई जोन के प्रभारी ,कबीरधाम जेसीसीजे जिलाध्यक्ष सुनील केशरवानी ने खैरागढ़ विधानसभा को लेकर बयान देते हुए कहा कांग्रेसियों ने स्व देवव्रत सिंह के जीवन काल में उनका पुतला जलाकर अपमान किया था जिसका बदला खैरागढ़ की जनता उनके बहनोई नरेंद्र सोनी को चुनाव जीता कर लेगी। उन्होंने कहा जीते जीते स्व देवव्रत सिंह का अपमान किए अब चुनावी लाभ के लिए स्व देवव्रत सिंह के नाम का सहारा ले रहे है और उनके नाम से चुनावी घोषणा हो रहा है। खैरागढ़ की जनता को चुनावी घोषणा नहीं बल्कि मजबूत नेतृत्व की जरूरत है और नरेंद्र सोनी के नेतृत्व में ही खैरागढ़ का चहुमुखी विकास होगा। उन्होंने कहा स्वर्गीय देवव्रत सिंह के दुखद और असमय मृत्यु से जनता कांग्रेस को अपूर्णनीय क्षति हुई है उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए हमारी पार्टी ने राज परिवार के सदस्य को टिकट दिया है और खैरागढ़ की जनता नरेंद्र सोनी को स्नेह, आशीर्वाद और बहुमूल्य वोट देकर नरेंद्र सोनी को चुनाव जीताकर स्वर्गीय देवव्रत सिंह जी को श्रद्धांजलि देगी। 12 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव में जनता कांग्रेस के प्रत्याशी नरेंद्र सोनी को गंडई जोन के सभी बूथों में व्यापक जन समर्थन मिल रहा है,गंडई के साथ बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने छल किया है । खैरागढ़ की जनता को पूर्ण विश्वास है कि नरेंद्र सोनी के नेतृत्व में ही खैरागढ़ का कायाकल्प होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *