डोंगरगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मांं बम्लेश्वरी के दर्शन कर मांगी प्रदेश में खुशहाली की कामना

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने मंगलवार को डोंगरगढ़ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने माता की विधिवत पूजा कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद सीएम बघेल खैरागढ़ में चुनावी मोर्चा संभालेंगे। तय शेड्यूल के अनुसार सीएम भूपेश बघेल दोपहर 1 बजे डोंगरगढ़ पहुंचें है। इस दौरान कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आमसभा को संबोधित करेंगे

मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर पूजा अर्चाना करने के बाद सीधे खैरागढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम खैरागढ़ विधानसभा के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर आमसभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले सीएम दोपहर 2:05 को गंडई में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:10 को रोड अतरिया में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 4:10 बुंदेली, शाम 5:10 को उदयपुर में, शाम 6:10 को पद्मावतीपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 7 बजे रायपुर लौट जाएंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *