पति संग रेड साड़ी में बास्केटबॉल खेलती हुई नजर आई सनी

अभिनेत्री सनी लियोन सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्रियों में से एक है। अभिनेत्री फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती है। हाल ही में सनी ने एक वीडियो साझा  किया है, इसमें सनी पति डेनियल वेबर के साथ बास्केट बॉल खेलती हुई दिखाई दे रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने लगा है।

वीडियो में सनी रेड साड़ी में दिखाई दे रही है। अभिनेत्री ने बालों को खुला छोड़ रखा है। वहीं डेनियल ब्लैक टी-शर्ट और ग्रीन शॉर्ट्स में नज़र आ रहे है। सनी अपने पति से बास्केट बॉल छीनने का भी प्रयास कर रही है। मगर वो ऐसा कर नहीं पाती है। कपल खेल का खूबसूरत लम्हों का लुफ्त उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद आने लगा है।

वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए  तो हाल ही में सनी वेब सीरीज ‘अनामिका’ में दिखाई दी थी। इसमें एक्ट्रेस के काम को खूब पसंद किया गया। जिसके साथ साथ  एक्ट्रेस ‘ओह माय घोस्ट’, ‘रंगीला’, ‘शेरो’ और ‘हेलेन’ जैसी फिल्मों में दिखाई देने वाली है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *