छुईखदान के लिए रवाना होंगे सीएम भूपेश बघेल, जनसभा को करेंगे संबोधित

खैरागढ़ उपचुनाव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज से खुद वहां प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। शुरुआत छुईखदान इलाके से हो रही है। यह भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक कोमल जंघेल का गृह क्षेत्र है। अगले छह दिनों में विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनसभा प्रस्तावित है। तय कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर बाद 2.30 बजे छुईखदान क्षेत्र के बकरघट्‌टा पहुंचेंगे। यहां एक जनसभा होनी है। उसके बाद साल्हेवारा में उनकी एक जनसभा होगी। सोमवार को ही उनकी तीसरी चुनावी जनसभा पैलीमेटा गांव में होगी। 2018 के आम चुनाव के बाद सत्ता में आई कांग्रेस तीन उप चुनाव जीत चुकी है। ऐसे में खैरागढ़ विधानसभा का उप चुनाव साख का सवाल बना हुआ है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *