भारती सिंह के घर गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारी

भारती सिंह बीते कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है, लेकिन अब खबर आई है कि भारती सिंह मां बन गई हैं.  हाल ही में उन्होंने बेटे को जन्म  दे दिया है. यह खबर खुद भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए से अपने फैंस तक पहुंचाई है. ख़बरों की माने तो भारती के फैंस इस खबर को सुन बहुत ही ज्यादा उत्साहित हो गए हैं. उनके चाहने वाले उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं. भारती के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स की तो जैसी लाइन लग गई हो.

भारती सिंह ने हाल ही में अपने फैंस के साथ अपने लाइफ की सबसे  बड़ी जानकारी शेयर की है.  मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बन चुकी है हैं. उन्होंन बेटे को जन्म दिया है. भारती के लेटेस्ट पोस्ट से इस बात की सूचना मिली है. बता दें कि साझा की गई पोस्ट पर अर्जुन बिजलानी, जय भानुशाली, माही विज, विशाल सिंह के साथ ही जमकर सेलेब्स और फैंस कपल को बधाइयां  देने में लगे हुए है.

इतना ही नहीं भारती सिंह अपने पूरे प्रेग्नेंसी के वक़्त काम पर गई हैं. वे एक रयलिटी शो होस्ट कर रही हैं. उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिनों वायरल होती हुई दिखाई देती थी. फैंस उनके अंदाज और हिम्मत की तारीफ करते थकते नहीं हैं.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *