शहर के जिंदल परिवार द्वारा क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए करवाया जा रहा शतचंडी महापाठ
सक्ती-नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष, जिला खनिज न्यास निधि के सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्यामसुंदर अग्रवाल तथा नगरपालिका शक्ति की उपाध्यक्ष नेहा अग्रवाल के निवास पर चल रहे शतचंडी महापाठ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त किया, साथ ही मत्था टेकते हुए क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की, तथा इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि इस सतचंडी महापाठ के माध्यम से मैं मां दुर्गे से प्रार्थना करता हूं कि हमारे क्षेत्र को और पूरे प्रदेश को सदैव खुशहाली की ओर अग्रसर करें तथा इस महापाठ के माध्यम से हम सभी क्षेत्र की प्रगति की कामना करते हैं,इस अवसर पर जिंदल परिवार शक्ति के श्याम सुंदर अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अधिवक्ता गोविंदराम अग्रवाल, प्रतीक जिंदल, प्रशांत जिंदल, पंकज जिंदल, आनंद अग्रवाल,नितिन अग्रवाल

सहित काफी संख्या में सदस्य गण मौजूद रहे तथा उक्त शतचंडी महापाथा कार्यक्रम प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज उमरलिया एवं उनकी टीम के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है, तथा इस संबंध में पंडित पंकज उमरलिया ने बताया कि विधि-विधान पूर्वक 2 अप्रैल को नवरात्रि पर्व से यह शतचंडी महापाठ प्रारंभ होकर 10 अप्रैल तक चलेगा एवं अंतिम दिवस भंडारा प्रसाद का आयोजन होगा तथा हवन पूर्णाहुति के साथ यह महापाठ संपन्न होगा, पंडित उमरलिया ने बताया कि इस महापाठ के आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली है, तथा हम सभी इस महापाठ के माध्यम से मां दुर्गे से सदैव प्रार्थना कर रहे हैं कि क्षेत्र को सदैव प्रगति की ओर अग्रसर करें, वही जिंदल परिवार शक्ति के सदस्य भी इस सतचडी महापाठ में प्रतिदिन नियमित रूप से विधि विधान पूर्वक पूजा- अर्चना संपन्न करा रहे हैं
