पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का किया शक्ति को जिला बनाए जाने को लेकर आभार व्यक्त
सक्ती-शक्ति विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बस्ती बाराद्वार में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग 300 महिलाओं एवं पुरुषों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है, तथा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत शक्ति के विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य युवा कांग्रेस नेता अमित राठौर के नेतृत्व में आयोजित किया गया था, तथा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, गुरु खुशवंत साहेब, दिनेश शर्मा, रवि पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर तोशिबा लायन सहित काफी संख्या में कांग्रेसी नेता गण मौजूद रहे
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित राठौर ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने जो सर्व वर्ग एवं जनकल्याण के लिए कार्य किया है, उसे देखकर लोग सरकार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, तथा बस्ती बाराद्वार के भी करीब 300 लोगों का कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करना कांग्रेस पार्टी के लिए आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की ऐतिहासिक जीत का परिचायक है, तथा शक्ति विधानसभा क्षेत्र में हम सभी के लोकप्रिय विधायक एवं विधान सभा में अध्यक्ष के रूप में आसींन डॉ चरणदास महंत के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र को विकास की ओर निरंतर अग्रसर कर रहे हैं, तथा इस दौरान आगंतुक लोगों का स्वागत अभिनंदन भी किया गया

तथा जिला पंचायत के पूर्व सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने 1 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शक्ति आगमन के दौरान भी उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए क्षेत्र की जनता की ओर से शक्ति को जिला बनाए जाने को लेकर उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अमित राठौर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ एक सेल्फी भी खिंचवाई