टीवी के फेमस कॉमडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का हर किरदार अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से जाना जाता है। शो के हर स्टार्स की अपनी खास फैन फॉलोइंग है। लेकिन जब बात ‘बबीता जी’ की आती है तो जेठालाल के साथ-साथ लोगों के दिल भी धड़कने लगता है। शो में ‘बबीता जी’ का रोल एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभा रही हैं। मुनमुन की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर होते ही वायरल हो जाते हैं। वहीं मुनमुन भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने का एक भी मौका हाथ से जानें नहीं देती हैं। इसी बीच एक बार फिर से एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट लुक से फैंस को क्रेजी बना दिया है। यहां देखें तस्वीरें…
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए मुनमुन ने फिर से हर किसी की ध्यान अपनी ओर खींचा है। मुनमुन दत्ता लेटेस्ट फोटोशूट में कलरफुल स्लिप वनपीस ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत और हॉट लग रही हैं। कैमरे के सामने मनुमुन ने अलग-अंदाज में पोज दिए हैं। वहीं मुनमुन दत्ता के लुक की बात करें तो इस दौरान अपने बालों को खुला रखा है और चेहरे का मेकअप उनके लुक को कॉम्प्लिमेंट दे रहा है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस के दिलों में खलबची मच गई है। हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है। तस्वीरों पर लगातार फैंस के कमेंट्स आ रहे हैं।
बता दें कि पिछले साल मुनमुन दत्ता का नाम काफी विवादों में छाया रहा था। शो में जहां 9 साल छोटे टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनदाकट के साथ उनके अफेयर की खबरें आईं। वहीं एक वीडियो में जातिगत टिप्पणी करने के चलते मुनमुन के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है। इस केस में उनका बयान भी दर्ज किया जा रहा है। वहीं खबरें ये भी आईं थीं कि मुनमुन तारक मेहता को अलविदा कहने वाली हैं पर ऐसा हुआ नहीं।