1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2022 तक अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दी विनोद अग्रवाल ने
सक्ती– शक्ति शहर के धर्म प्रेमियों ने वर्षो पूर्व भगवान वासुदेव जी की कृपा से शक्ति शहर में एक भव्य श्री राधाकृष्ण मंदिर निर्माण करने की योजना प्रारंभ की थी, तथा उपरोक्त मंदिर निर्माण की परिकल्पना को बैठक का आयोजन कर इसे मूर्त रूप दिया गया तथा मंदिर निर्माण हेतु शहर के सेवाभावी नवीन सदस्यों की एक टीम बनाकर दृढ़ संकल्प के साथ इस कार्य को प्रारंभ किया गया, तथा शक्ति के सेवाभावी परिवार के सदस्य विमल किशोर अग्रवाल (पुष्पा ट्रेडर्स) द्वारा उपरोक्त मंदिर निर्माण हेतु अपनी स्वयं की भूमि दान दी गई एवं मंदिर निर्माण कार्य कार्य 29 जनवरी 2016 को पूर्ण हुआ, तथा उसके बाद निरंतर अध्यक्ष के रूप में शक्ति शहर के विमल किशोर अग्रवाल,जगदीश बंसल सहित अन्य ने अपनी सेवाएं देते हुए श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति के कार्यों को गति प्रदान की
तथा 1 अप्रैल 2019 को शक्ति शहर की प्रतिष्ठित फर्म केदारनाथ महादेव प्रसाद के संचालक स्व. महादेव प्रसाद अग्रवाल के सुपुत्र विनोद अग्रवाल को मंदिर समिति के नए अध्यक्ष के रुप मे सर्वसम्मति से चुना गया तथा विनोद अग्रवाल ने अपने कार्यकाल प्रारंभ होने के बाद से ही निरंतर कोरोना संक्रमण की चुनौतियों का सामना करते हुए लॉकडाउन के बावजूद मंदिर में विभिन्न कार्य किए तथा श्री राधा कृष्ण मंदिर सेवा समिति द्वारा जहां दो बड़े एयर कूल्ड कूलर,फ्रीज, टीवी ,मंदिरों में जर्मन सिल्वर का कार्य,जिसमें भगवान शिव मंदिर दरबार में विशेष कार्य किया गया, सजावट की गई, 50 की संख्या में गद्दा,चादर,कंबल, दरी, गलीचे एवं आवश्यकतानुसार मंदिर में सामग्रियां क्रय की गई, साथ ही मंदिर परिसर में सर्व सहयोग एवं सर्वसम्मति से डिस्पोजल के उपयोग को बंद करने का संकल्प लेते हुए स्टील के बर्तनों की खरीदी की गई तथा फाइबर की डिनर प्लेटो की भी व्यवस्था की गई साथ ही मंदिर परिसर के नीचे बड़े हॉल में स्थापित कमरों में गर्म पानी हेतु गीजर लगाया गया एवं कमरों में संपूर्ण फर्नीचर का निर्माण करवाकर गौशाला विस्तार की योजना भी बनाई गई एवं भोजन व्यवस्था हेतु पूर्व में स्थापित अस्थाई टीन के शेड को निकालकर उसमें पक्की छत का निर्माण करने का कार्य प्रारंभ किया गया

साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मंदिर परिसर को सीसीटीवी कैमरे के नियंत्रण में लेते हुए अनेकों व्यवस्थाओं को गति दी गई, साथ ही विनोद अग्रवाल के अध्यक्ष के कार्यकाल में मंदिर की व्यवस्था को पूर्व से और अधिक बेहतर बनाते हुए सभी के सहयोग से एवं समिति के सभी सदस्यों के संयुक्त सहयोग एवं प्रयासों से बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया गया
तथा इस संबंध में विनोद अग्रवाल कहते हैं कि मेरे अध्यक्ष के रुप मे कार्यकाल में सभी लोगों ने मुझे जो सहयोग प्रदान किया एवं प्रभु की सेवा का जो अवसर दिया, निश्चित रूप से मैं अपने आपको काफी सौभाग्यशाली एवं भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे अच्छे कर्मों का फल मिला है, तथा मुझे अपने इन कार्यों को पूर्ण करने में भगवान वासुदेव जी ने भी जो अपना आशीर्वाद एवं कृपा प्रदान की यह उसी का ही प्रतिफल है,उल्लेखित हो कि विनोद कुमार अग्रवाल प्रारंभ से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए हैं, तथा वे वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शक्ति के उपाध्यक्ष भी हैं, तथा उनकी सादगी एवं उनका स्वभाव से प्रत्येक व्यक्ति परिचित है, तथा धर्म के प्रति कार्य करने की प्रेरणा उन्होंने बचपन से ही अपने पिता स्व. महादेव प्रसाद अग्रवाल से प्राप्त की थी तथा स्व. महादेव प्रसाद अग्रवाल का संपूर्ण जीवन धार्मिक कार्यों एवं समाजिक कार्यों में ही व्यतीत हुआ तथा विनोद अग्रवाल के इस कार्यकाल को लेकर लोग उन्हें आभार व्यक्त भी कर रहे हैं कि उन्होंने मंदिर को आगे बढ़ाने की दिशा में अपना एक अमूल्य योगदान दिया है