श्री बालाजी हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने हार्ट से निकाला अंगूर के गुच्छे जैसा ट्यूमर

रायपुर. मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने एक 60 वर्षीय मरीज के हार्ट से अंगूर के गुच्छे के आकार वाला ट्यूमर निकाला है. हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि उक्त मरीज कोलकाता से रायपुर काम करने आया था. इसी दौरान उनको राइट साइड में विकनेस लगी. जिसके बाद वे रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे. यहां जांच के बाद पता चला कि मरीज के हार्ट में ट्यूमर है. जिसके बाद कार्डियक सर्जन डॉ विवेक वाधवा, कार्डियक एनेस्थेटिस्ट डॉ देवेंद्र पांडे और कार्डियोलॉजिस्ट डॉ निखिल मोतीरमानी की टीम ने ये सफल ऑपरेशन किया. 6.6 X4 सेंटीमीटर बड़ा था ट्यूमर
मरीज के हार्ट से ट्यूमर निकलने के बाद उसका आकार नापा गया जो 6.6 X4 सेंटीमीटर का था. ये ट्यूमर अंगूर के गुच्छे के आकार जैसा था. हालांकि जांच के बाद ये स्पष्ट हो गया कि ये ट्यूमर फैलने वाला नहीं था. अस्पातल की पूरी टीम के देखभाल के बाद अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य है और ऑपरेशन के तीन दिन बाद उसे डिस्चार्ज करने की तैयारी है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *