बढ़ती महंगाई को लेकर रोड पे उतरे बचेली के कांग्रेसी

लौह नगरी बचेली में आज जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सन्तोष दुबे और पालिका अध्यक्ष पूजा साव के अगुवाई में सभी कार्यकर्ता और पार्षदगण ने बचेली के स्टार पेट्रोल पंप में जाकर नारेबाजी किया और केंद्र में बैठी निरंकुश मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया और उंन्हे अच्छे दिनों की याद दिलाया और पेट्रोल डीजल की बेतहाशा वृद्धि को रोकने की मांग करते हुए पेट्रोल पम्प के मशीन को फूलों का हार चढ़ा कर
मशीन से ही विनती किया गया कि केंद्र सरकार तो दाम अब कम नही करेगी इसलिए आप ही इस बेतहाशा वृद्धि को कम करें केंद्र सरकार की कुछ नीतिगत गलत फैसलों के कारण भारतीय आम जनमानस को बेहद पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है

और पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ाये जाने से जीवनयापन के लिए अतिआवशयक खाद्य सामग्री के दाम लगातार उछाल आ रहे है और गरीब जनता पे दो तरफा मार पड़ने से जनता काफी ज्यादा दिग्भ्रमित है आज का यह आंदोलन स्टार पेट्रोल पंप ,मौर्य पेटोल पम्प और मुख्य मार्ग में जुलूस निकाल कर हनुमान मंदिर चौक पहुच कर नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया गया, इस कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष सन्तोष दुबे पालिका अध्यक्ष पूजा साव पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान , विधायक प्रतिनधि कुमार स्वामी झाड़ी, वरिष्ठ कांग्रसी जी एस कुमार , चन्द्र मंडावी और पूर्व पार्षद संजीव साव पार्षद फ़िरोज़ नवाब राजेन्द्र सिंह, दमयंती साहू, निर्मला टिर्की, बिना साहू, रीना दुर्गा सुशीला नियाल ,गोपाल कश्यप,अविनाश सरकार पिंकू सरकार,ब्रह्मा सोनानी,सलमान नवाब, और नायक जी उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *