आज का राशिफल

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता प्रदान करने वाला रहेगा व्यापारियों को नये ऑर्डर मिल सकते हैं शासन से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा ठेकेदारों को नया टेंडर मिल सकता है घर में वातावरण अच्छा रहेगा बीपी के मरीज सावधानी से दिन बिताएं भागदौड़ ना करें आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

वृष

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल है व्यापारिक काम से टूर पर जाना पड़ सकता है रूका धन प्राप्त होगा विदेशी उत्पादों से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा नौकरी पेशा लोग अपने काम पर फोकस करें आज पैरों में दर्द उभर सकता है सावधानी से रहे आज सूर्य चालीसा का पाठ करना बेहतर रहेगा।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है पार्टनरशिप में लाभ होगा कुछ नए प्रोजेक्ट बन सकते हैं कपड़ों के व्यापारियों के लिए बहुत अच्छा दिन है घर में वातावरण धार्मिक रहेगा आज बुधवार के बीज मंत्र का प्रयोग करें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है रुका हुआ धन प्राप्त होगा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयों से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत लाभ का दिन है घर में कुछ बहस हो सकती है सावधानी रखें आज सूर्य चालीसा पढ़ना लाभकारी रहेगा।

सिंह

इस राशि के जातकों का दिन अच्छा बीतेगा दोपहर 2:00 बजे के बाद व्यापार बहुत अच्छे से चलेगा ग्राहकों की चहल-पहल रहेगी मेडिकल स्टोर से जुड़े हुए लोगों को अच्छा लाभ होगा नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का साथ मिलेगा घर में किसी बात पर तनाव हो सकता है आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना श्रेयस्कर रहेगा।

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा नहीं है सभी काम में कुछ ना कुछ रुकावट आएगी आर्थिक नुकसान होगा कोई चालान भरना पड़ सकता है शासकीय कर्मचारी रिश्वत से बिल्कुल दूर रहे घर में लड़ाई झगड़ा हो सकता है सावधानी से दिन बताएं आज नारायण कवच का पाठ दिनभर करते रहे।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए लाभ वाला दिन है दोपहर 2:00 बजे के बाद व्यापार अच्छा चलेगा पूर्व में किए हुए निवेश से लाभ होगा बैंक और बीमा से जुड़े हुए लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है ऑनलाइन ट्यूशन पढ़ाने वालों को पेमेंट मिल जाएगा परिवार में वातावरण अच्छा रहेगा आज हनुमान जी की पूजा करें और कुत्ते को बिस्किट खिलाए।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज मिले जुले परिणाम वाला दिन है घर में आज किसी वजह से लड़ाई झगड़ा होगा बच्चों की गलती के कारण बने हुए काम बिगाड़ सकते हैं व्यापार में गिरावट रहेगी कमर में दर्द उठ सकता है आज गुड़ का दान करें।

धनु

धनु राशि राशि के जातकों के लिए व्यापार के हिसाब से दिन अच्छा ।है सोची हुई योजनाओं से लाभ होगा रुका हुआ धन प्राप्त होगा पुराने मित्र से मुलाकात होगी नौकरीपेशा महिलाओं के लिए अच्छा दिन है आज उन्हें पदोन्नति मिल सकती हैं घर में बच्चों की शादी की चर्चा चल सकती है आज काली गाय को रोटी खिलाएं

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए आज नुकसान वाला दिन है आज खर्च भी बहुत ज्यादा होगा व्यापार में अनुकूलता नहीं रहेगी जो जातक फैक्ट्री चलाते हैं कर्मचारियों से विवाद होगा प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए अच्छा दिन है घर में पत्नी से झगड़ा हो सकता है आज छाती में दर्द उभर सकता है आज हनुमान चालीसा का पाठ करना बेहतर होगा।

कुम्भ

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज संभल कर चलने वाला दिन है कोई भी बड़ा फैसला ना ले शेयर और सट्टे में बिल्कुल भी पैसा ना लगाएं आज किसी को उधार भी ना दें ।आज सिर्फ मोबाइल वालों के लिए अच्छा दिन है ।मोबाइल से जुड़े हुए लोगों को लाभ होगा ।घर में किसी बात पर बहस हो सकती है तो वाणी संयम रखें आज सूर्य चालीसा का पाठ करना लाभकारी होगा।

मीन

मीन राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज बढ़ा रहेगा आपको भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा आज वाणी संयम रखने से लाभ होगा इंजीनियरों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है कपड़ों की सेल लगाने वालों के लिए बहुत अच्छा दिन है घर में किसी बात पर क्लेश हो सकता है किसी से बहस ना करें आज हनुमान चालीसा का पाठ करना श्रेयस्कर होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *