चैत्र नवरात्रि पर्व पर शक्ति के देवी मंदिरों में प्रज्वलित होंगे मनोकामना ज्योति कलश
चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर एवं अड़भार स्थित मां अष्टभुजी देवी मंदिर में भी होंगे मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित
सक्ती– शक्ति शहर सहित पूरे अंचल में आगामी 2 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे बसंती चैत्र नवरात्रि महोत्सव को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां जोरों से चल रही है, तथा शक्ति शहर के धार्मिक हरि गुजर कल्याण निकेतन ट्रस्ट शक्ति द्वारा संचालित मां महामाई देवी मंदिर में भी 2 अप्रैल से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे, जिसमें धृबज्योति कलश के लिए 1301/- रुपए एवं तेल ज्योति कलश के लिए 1001/- रुपये की सहयोग राशि की रसीद 30 मार्च तक कटवाई जा सकेगी, तथा इस अवसर पर आयोजित जवारा गीत, भजन, माता सेवा गायन में मंदिर प्रबंधन ने सभी लोगों को आमंत्रित किया है
इसी तरह से शक्ति शहर के बाराद्वार रोड में स्थित मां भीमेश्वरी देवी बेरी वाला मंदिर में भी 2 अप्रैल से मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित होंगे तथा इसके लिए मामनचंद रामप्रताप मां महामाया ज्वेलर्स सक्ती में संपर्क कर मनोकामना ज्योति कलश की रसीद कटवाई जा सकती है

इसके अलावा अड़भार की मां अष्टभुजी देवी, चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी देवी सहित देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्वलित किए जाएंगे तथा नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों में साज- सज्जा रंग-रोगन का कार्य जोरों से चल रहा है, वही 2 अप्रैल को ही हिंदू नव वर्ष का भी शुभारंभ होता है, जिसे लेकर हिंदू संगठनों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है,तथा हिंदू नव वर्ष के अवसर पर संगठनों द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन भी किए जाते हैं, साथ ही नवरात्रि पर्व को लेकर विगत वर्षों में कोविड-19 दिशा निर्देशों के परिपालन में मंदिरों में दर्शन इत्यादि पर कुछ हद तक प्रतिबंध लगा हुआ था,किंतु इस वर्ष कोविड-19 की परेशानियां सामान्य होने के चलते चैत्र नवरात्रि का महोत्सव पूरे उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में आयोजित होगा
