शक्ति शहर के चारों मार्गों में बड़े-बड़े होर्डिंग एवं बनाए जा रहे स्वागत द्वार
स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा के अनावरण समारोह में पधारेंगे सीएम बघेल
सक्ती-छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस की सरकार सत्तासीन होने के बाद पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत के गृह विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय शक्ति नगर में 1 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे, तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हेलीकॉप्टर से बुधवारी बाजार ग्राउंड में उतरकर वहां से सीधे स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की विशालकाय प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा बुधवारी बाजार ग्राउंड में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे,प्रदेश के मुख्यमंत्री के पहली बार एवं नवीन जिले शक्ति की घोषणा के बाद आगमन को लेकर शक्ति विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं, शहर के प्रमुख मार्गों अग्रसेन चौक, बुधवारी बाजार, गौरव पथ मार्ग, अग्रसेन चौक से नवधा चौक,हटरी रोड, बुधवारी बाजार,गुरुद्वारा मार्ग, हटरी हॉस्पिटल रोड में जहां जगह-जगह होर्डिंग्स एवं फ्लेक्स लगाए जा रहे हैं, तो वही बुधवारी बाजार ग्राउंड में भी आम सभा स्थल पर बड़ डोम लगाया जा रहा है,तथा गर्मी को देखते हुए आम सभा में शामिल लोगों को परेशानियां मत हो इस दृष्टिकोण से प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन पर जनसभा की तैयारियों में जुटा हुआ है,वही जिला कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों सहित पुलिस प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियों को अंतिम रूप देना प्रारंभ कर दिया है, तो वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी कांग्रेस नेताओं के साथ आम सभा स्थल हेलीपैड एवं प्रतिमा अनावरण स्थल का आवश्यक निरीक्षण कर दिशा निर्देश भी दिए हैं, वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है, तथा वर्ष 2018 में राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में भूपेश बघेल ने कमान संभाली थी, किंतु 2018 के बाद लगातार 40 महीनों की इस अवधी में एक बार भी ऐसा संयोग नहीं हुआ कि मुख्यमंत्री का शक्ति प्रवास हुआ हो, किंतु 1 अप्रैल को होने वाला शक्ति प्रवास राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम होगा, तथा शक्ति को 15 अगस्त 2021 को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नवीन जिले का भी दर्जा प्रदान किया है, तो इसे लेकर भी शक्ति क्षेत्र की जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के अभिनंदन- स्वागत की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं, वैसे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 15 अगस्त को मुख्यमंत्री द्वारा शक्ति को नवीन जिले का दर्जा देने के बाद राजधानी रायपुर पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष महंत के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया था, किंतु इसके बावजूद नवीन जिले के मुख्यालय में स्वयं मुख्यमंत्री का आगमन निश्चित रूप से काफी ऐतिहासिक होगा ऐसा तैयारियों को देखते हुए लग रहा है, वहीं मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर होर्डिंग लगाने की भी होड़ मची हुई है, जगह-जगह कांग्रेस के बड़े नेता अपने होर्डिंग्स को लगा रहे हैं,तो वही मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम बुधवारी बाजार ग्राउंड को भी रंग रोगन कर साफ सफाई का कार्य जोरों से किया जा रहा है, तथा शहर के प्रमुख मार्गों में भी रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन कर रही है, तथा इन सभी तैयारियों में शक्ति विधानसभा क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेताओं के साथ शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जायसवाल दादू, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल,आनंद अग्रवाल, पिंटू ठाकुर,एडवोकेट गिरधर जायसवाल, अमित राठौर, राजेश राठौर, मनहरण राठौर, ठाकुर गुलजार सिंह,कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल पप्पू, नरेश गेवाडीन, ईश्वर लोधी सहित सभी नेतागण जुटे हुए हैं