अशोक वाटिका से माता सीता का चरण पादुका पंहुचा सिमडेगा, रामरेखा आया विश्वपटल पर
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की सिमडेगा शाखा ने किया यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत
सक्ती-त्रेता युग मे जिन्होंने की राम की सेवा,राम काज में लुटाई जान,कलयुग में उन वनवासियों से मिलने रामरेखा धाम पहुंचे श्री राम,श्रीलंका अशोक वाटिका से श्री राम दरबार श्री राम चरन पादुका के साथ रथ में राम राज्य की स्थापना के संकल्प के साथ कर रहा है, श्री राम वनगमन पथ की यात्रा,श्रीलंका के अशोक वाटिका से चल कर अयोध्या जा रही श्रीराम वनगमन काव्ययात्रा रामरथ छतीसगढ जशपुर के रास्ते सोमवार को सिमडेगा पंहुची,काव्ययात्रा रामरथ छतीसगढ के जशपुर के कल्याण आश्रम से सोमवार की सुबह सिमडेगा के लिए निकली। जशपुर से कोंडरा के रास्ते सबसे पहले भगवान राम की भूमि रामरेखा धाम पंहुची जिले को दो वरिष्ट पत्रकार श्रीराम पुरी और आशीष शास्त्री समाजसेवी अशोक मिश्रा के साथ कल्याण आश्रम से काव्ययात्रा रामरथ को अगुवाई करते हुए कोंडरा के रास्ते रामरेखा तक लाए। कोंडरा में रामरथ का भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद रामरथ रामरेखा धाम पंहुची। जहां संतों सहित भक्तों का विशाल जन सैलाब रामरथ का पारंपरिक ढोल नगाडों से स्वागत किया। काव्ययात्रा रथ के साथ आए संतों ने रामरेखाधाम की पवित्र गुफा में विग्रहों के दर्शन कर रामरेखा धाम के मंहत से मिले। इसके बाद संतों ने भक्तों को अपने आशीर्वचन दिए। रामरेखाधाम से रामरथ निकल कर सिमडेगा शहर की तरफ निकली। रास्ते में कोचेडेगा में रामरथ का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद रामरथ सिमडेगा शहर पंहुचकर टुकुपानी स्थित जगन्नाथ मंदिर पंहुची। जहां जनसैलाब रथ के दर्शन के लिए उमड पडी। ढोल नगाडों के साथ रथ का स्वागत करते हुए रामनाम के जयकारे से पुरा सिमडेगा गुंज उठा
उक्तआशय के संबंध में जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं समाज सेविका मनीषा मित्तल सिमडेगा झारखंड ने बताया कि श्रीराम वनगमन काव्ययात्रा रथ के सिमडेगा शहर पंहुचते हीं राम रथ के दर्शन के लिए भगवा रंग से रंगा जन सैलाब उमड पडा। हाथों में भगवा झंडा और सबकी जुबान पर जय श्रीराम का नारा। पुरा सिमडेगा राममय हो गया। रामरथ पुरे शहर की परिक्रमा की। जगह जगह लोगों का हुजूम रामरथ का पुष्पों से स्वागत किया और जय श्रीराम के नारे कराए। श्रीराम सेतु शीला पूजन के बाद यह पहला मौका है,जब लोगों का हुजूम निकल कर जय श्रीराम के जयकारे से सिमडेगा को राममय कर दिया,त्रेतायुग में भगवान राम के आगमन से जिस तरह सिमडेगा की धरती पुलकित हुई थी उसके बाद आज का दिन है जब श्रीलंका के अशोक वाटिका से रथ पर माता सीता का चरण पादुका सिमडेगा तक पंहुच कर यहां की धरती को फिर से एक बार पावन कर दी
टुकुपानी से रामरथ चल कर शहर का भ्रमण करते हुए शहर के गांधी मैदान पंहुची। जहां भारी जन सैलाब ने रथ दर्शन करते हुए पुरे सिमडेगा को श्रीराम के जयकारे से पुरे सिमडेगा को गुंजायमान कर दिया
इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन सिमडेगा शाखा की अध्यक्ष कमलेश बोन्दिया,उपाध्य्क्ष सावित्री अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन प्रभारी मनीषा मित्तल,माधुरी गोयल,कीर्ति बामलिया,पिंकी चांदीवाल आदि बहनो ने मिलकर रामरथ का स्वागत फूलो से किया