फिनो पेमेंट्स बैंक राजस्थान रॉयल्स का डिजिटल पेमेंट्स पार्टनर बना

(इस गठबंधन का उद्देश्य भारत में फिनो की सेवाओं का उपयोग बढ़ाना है )

फिनो पेमेंट्स बैंक (‘‘फिनो बैंक’’, ‘‘फिनो’’) ने घोषणा की है कि यह भारत की सबसे बड़ी प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता के सीज़न 15 में राजस्थान रॉयल्स का ऑफिशियल डिजिटल पेमेंट्स पार्टनर होगा।
फिनो पेमेंट्स बैंक के सीएमओ, आनंद भाटिया ने कहा, ‘‘प्रतिस्पर्धात्मकता और निष्ठा ब्रांड के वो गुण हैं, जो फिनो पेमेंट्स बैंक को राजस्थान रॉयल्स से मजबूती से जोड़ते हैं। दोनों के इन समान गुणों ने इस गठबंधन में मुख्य भूमिका निभाई है।’’

प्रतियोगिता की सबसे मनोरंजक टीम के रूप में मशहूर और 2008 में पहली क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता रहे, राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ इस गठबंधन द्वारा फिनो ने पहली बार इस मेगा स्पोर्टिंग ईवेंट में प्रवेश किया है।

भारत के डिजिटल बैंक के रूप में, फिनो बैंक को राजस्थान रॉयल्स, लीग एवं क्रिकेट के खेल से जुड़े व डिजिटल योग्यता रखने वाले उपभोक्ताओं के बीच अपनी विज़िबिलिटी बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

राजस्थान रॉयल्स से सोशल मीडिया के क्षेत्र में निष्ठावान प्रशंसकों का बड़ा समूह जुड़ा हुआ है। अतः फिनो पेमेंट्स बैंक का सुविधा, उपलब्धता, नज़दीकी, एवं विश्वास का संदेश इन प्रशंसकों के बीच पहुंचेगा और विभिन्न कंटेंट रूपों के उपयोग द्वारा फ्रैंचाईज़ी के डिजिटल चैनल द्वारा उसका प्रसार होगा।

इस गठबंधन के बारे में, ऋषि गुप्ता, एमडी एवं सीईओ, फिनो पेमेंट्स बैंक ने कहा, ‘‘भारत में क्रिकेट और सिनेमा मनोरंजन के सबसे बड़े साधन हैं, जिन्हें पूरे भारत के लोग पसंद करते हैं। हम राजस्थान रॉयल्स और क्रिकेट के खेल के साथ जुड़कर गर्व व खुशी महसूस कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स नॉन-मेट्रो एवं छोटे शहरों से क्रिकेटिंग की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए मशहूर है, जो हमारे मुख्य बाजार हैं। हमारे लिए शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के मिलेनियल उपभोक्ताओं तक पहुंचने का यह एक बेहतरीन अवसर है, जिसके माध्यम से हम उन्हें फिनो की डिजिटल पेमेंट सेवाओं को तलाशने का साधन प्रदान कर सकते हैं।’’

जेक लश मैक्क्रम, चीफ एग्ज़िक्यूटिव ऑफिसर, राजस्थान रॉयल्स ने कहा, ‘‘हमें फिनो पेमेंट्स बैंक को बोर्ड में शामिल करने की खुशी है। महामारी की शुरुआत ने वित्तीय सेवाओं के मामले में तेजी से डिजिटल परिवर्तन करने की जरूरत पर बल दिया। यह देखकर खुशी होती है कि फिनो इस परिवर्तन को लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दूरदराज के इलाकों में मौजूद लोगों की मदद कर रहा है। हम राजस्थान एवं शेष भारत में उनके विस्तार को गति देने के लिए मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं।’’

इस समझौते के तहत, फिनो पेमेंट्स बैंक फ्रैंचाईज़ी के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी आर्म (सीएसआर), रॉयल राजस्थान फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करेगा, जो ग्रांट्स एवं मेंटरशिप के माध्यम से सशक्त महिलाओं के साथ काम करने वाले संगठनों को समर्थ बनाने की ओर केंद्रित है। यद्यपि सीएसआर प्रोजेक्ट्स का निर्णय पारस्परिक रूप से लिया जाएगा, लेकिन फिनो सालों से राज्य की ग्रामीण महिलाओं के साथ काम करते हुए उन्हें डोर स्टेप बैंकर एवं वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनने में मदद कर रहा है।

फिनो बैंक का डिजिटल प्लेटफॉर्म, जिसमें मोबाईल ऐप फिनो पे शामिल है, वित्तवर्ष’22 के पहले 9 महीनों में 1.34 लाख करोड़ रु. के विनिमय कर चुका है, जो उभरते हुए भारत में इसके नज़दीकी मर्चैंट नेटवर्क की बढ़ती लोकप्रियता के कारण संभव हुआ है।
फिनो का यह आक्रामक रुख राजस्थान रॉयल्स के ‘‘हल्ला बोल’’ के आह्वान को प्रतिबिंबित करता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *