मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) किरंदुल द्वारा किये जा रहे हड़ताल के समर्थन में दन्तेवाड़ा

विधायक देवती महेंद्र कर्मा, जिलां पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय, सांसद प्रतिनिधि राजू रेड्डी, नगरपालिका परिषद किरंदुल के उपाध्यक्ष, पार्षदों द्वारा पंडाल में पहुंचकर इंटक परिवार का उत्साहवर्धन किया गया तथा एमएम डब्ल्यू के सदस्यों के साथ बाइक रैली के रूप में नगर भ्रमण किया गया। बाइक रैली के पश्चात बस स्टैंड के निकट हड़ताल स्थल पर सभी विशिष्ट अतिथियों ने सम्बोधित कर मजदूरों का उत्साह बढ़ाया। किरंदुल शाखा के सचिव ए के सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बचेली में जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ था तब एमएमडब्ल्यू के महामंत्री आशीष यादव की मांग पर एनएमडीसी के लीज नवीनीकरण की घोषणा की गई थी और अतिशीघ्र इसे पूरा भी किया गया। विदित हो कि केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आव्हान पर मेटलमाइन्स वर्कर्स किरंदुल एवं बचेली शाखा द्वारा 28 एवं 29 मार्च को हड़ताल किया जा रहा है, जिसे भव्य सफलता मिल रही है। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष विनोद कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष चिन्नास्वामी के नेतृत्व में समस्त पदाधिकारी, समस्त सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *